भारत की इकलौती महिला मुख्य चुनाव आयुक्त, 1990 में रचा था इतिहास
भारत में अब तक 25 मुख्य चुनाव आयुक्त हो चुके हैं लेकिन केवल एक बार ऐसा हुआ है जब एक महिला ने इस पद को सुशोभित किया. वी.एस. रमादेवी देश की इकलौती महिला चुनाव आयुक्त रही हैं। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी है। रमा देवी के नाम पर…

भारत में अब तक 25 मुख्य चुनाव आयुक्त हो चुके हैं लेकिन केवल एक बार ऐसा हुआ है जब एक महिला ने इस पद को सुशोभित किया. वी.एस. रमादेवी देश की इकलौती महिला चुनाव आयुक्त रही हैं। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी है। रमा देवी के नाम पर केवल इतनी ही ख्याति नहीं है कि वह इकलौती मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। आजाद भारत के इतिहास में वह इकलौती महिला हैं जो राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल पद करीब 4 वर्षों तक रहीं। एक जुलाई 1993 से 25 सितंबर 1997 तक वह इस पद रहीं। उनके नाम एक और ख्याति यह भी है कि वह कर्नाटक की पहली महिला गवर्नर बनी थीं। रमा देवी 2 दिसंबर 1999 को कर्नाटक की गवर्नर बनी थीं और 20 अगस्त 2002 तक वह इस पद पर रहीं।
आंध्र प्रदेश में हुआ था जन्म, पेशे से वकील :
आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में 1934 में जन्मीं रमादेवी पेशे से वकील और फिर नेता बनी थीं. उनकी शिक्षा दीक्षा एलुरू जिले में हुई। एमए, एलएलबी की पढ़ाई के बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में वकील के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। वकालत के पेशे के साथ ही रमादेवी ने राजनीति में हाथ आजमाने की सोची थी।
1990 में मिली थी ऐतिहासिक कामयाबी :
1990 में उन्हें ऐसी कामयाबी ऐतिहासिक कामयाबी मिली जहां तक अब भी देश की कोई महिला नहीं पहुंच पाई है। उन्हें 26 नवंबर 1990 को देश का मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया गया था लेकिन उनके कार्यकाल में एक भी बार चुनाव नहीं हुआ। इसका कारण ये था कि वो इस पद पर महज 16 दिनों तक ही रहीं। उनके बाद इस पद पर आईएएस अधिकारी रहे टीएन शेषन आए जिन्हें निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आज भी याद किया जाता है।
2013 में हार्ट अटैक से हुई थी मौत :
पहली मुख्य चुनाव आयुक्त रहने के बाद रमादेवी ने राज्यसभा में अहद पद संभाला फिर वो 1997 से 1999 तक हिमाचल प्रदेश की गवर्नर रहीं और फिर 1999 से 2002 तक कर्नाटक की। साल 2013 में 79 वर्ष की उम्र में उनकी हार्ट अटैक से मृत्य हुई थी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रमादेवी को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी और वो आखिरी दिन तक एक्टिव थीं।
