भारत ए पर हार का खतरा, ऑस्ट्रेलिया ए ने रखा 365 रन का लक्ष्य
गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया ए ने यहां तीसरे दिन भारत ए के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मुकाबले में 364 रन की बढ़त हासिल कर मजबूत पकड़ बनाई। दिन का खेल खत्म होने पर भारत ए का स्कोर एक विकेट पर 28 रन था जिससे उसे अप्रत्याशित जीत के…

गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया ए ने यहां तीसरे दिन भारत ए के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मुकाबले में 364 रन की बढ़त हासिल कर मजबूत पकड़ बनाई। दिन का खेल खत्म होने पर भारत ए का स्कोर एक विकेट पर 28 रन था जिससे उसे अप्रत्याशित जीत के लिए 337 रन चाहिए या ड्रॉ के लिए पूरा एक दिन बल्लेबाजी करनी होगी। मेजबान टीम दो मैच की सीरीज में 1-0 से आगे है।
सैम कोंस्टास ने 40 रन, नाथन मैकस्वीनी ने 36 रन और जेसन सांघा ने नाबाद 44 रन बनाए जिसके बाद मेहमान टीम ने खेल खत्म होने से एक घंटे पहले अपनी दूसरी पारी 173 रन पर घोषित कर दी और भारत ए के सामने 365 रन का लक्ष्य रखा। भारत ए ने पहला मैच 162 रन से जीता था। स्टंप तक आयुष पांडे 11 रन और रात्रिप्रहरी तुषार देशपांडे चार रन बनाकर मौजूद थे।
ऑफ-स्पिनर टॉड मर्फी ने साई सुदर्शन को 12 रन पर आउट किया। सुबह भारत ए ने पांच विकेट पर 122 रन से अपनी पहली पारी आगे बढ़ाई। रात के नाबाद बल्लेबाज शेख रशीद (42 रन) और तनुष कोटियान (33 रन) छठे विकेट की साझेदारी को 46 रन तक पहुंचाई लेकिन इसके बाद टीम ने अपने आखिरी पांच विकेट सिर्फ 10 रन पर गंवा दिए।

तेज गेंदबाज लियाम हैचर ने रशीद को आउट किया जिसके बाद तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन और ऑफ-स्पिनर कोरी रोचिचियोली ने विकेट लेकर लंच से पहले भारत ए को 167 रन पर ढेर कर दिया। फिर ऑस्ट्रेलिया ए के लिए दूसरी पारी में कोंस्टास ने जोश फिलिप (26) के साथ पहले विकेट के लिए 53 रन और मैकस्वीनी के साथ अगले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। ऑफ-स्पिनर कोटियान ने कोंस्टास और कप्तान पीटर हैंड्सकॉम्ब को लगातार गेंदों पर आउट किया।
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम वनडे के लिए चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह बुलाए गए अंशुल कंबोज के स्थान पर खेल रहे तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे ने मैकस्वीनी को आउट किया। सांघा और लियाम स्कॉट (13) ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 40 रन की साझेदारी की जिसके बाद मेहमान टीम ने पारी घोषित कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण 29 नवंबर को, देशभर में होंगे विशेष आयोजन
भारत में फिटनेस और खेल संस्कृति को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पहल 29 नवंबर 2026 को अपने ऐतिहासिक 100वें संस्करण का उत्सव मनाने जा रही है।
201 रन देकर एक विकेट लेने वाले डफी के बचाव में उतरे मैट हेनरी, बताई बड़ी वजह
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जैकब डफी का समर्थन करते हुए उन्हें शानदार गेंदबाज और टीम को सबसे पहले रखने वाली मानसिकता का खिलाड़ी बताया है।
आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा
टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
