द इंडियन व्यू

भविष्य के फिल्मकारों को संवारने की पहल: CMOT ने 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में 100 युवा रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रदान किया मंच :

Poonam Kumari
November 19, 2026
3 min read
भविष्य के फिल्मकारों को संवारने की पहल: CMOT ने 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में 100 युवा रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रदान किया मंच :

नई दिल्ली ( सरिता त्रिपाठी) : सिनेमाघरों के पर्दे तक पहुंचने वाली हर फिल्म के पीछे रचनात्मक प्रतिभाओं की एक ऐसी टीम होती है, जिसका योगदान उसकी कहानी, ध्वनि और दृश्य पहचान को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस सामूहिक प्रतिभा के महत्व को पहचानते हुए, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की पहल और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) द्वारा कार्यान्वित कार्यक्रम ‘क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो’ (CMOT) अपने छठे संस्करण के साथ गोवा में आयोजित होने वाले 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में आयोजित किया जा रहा है। इस संस्करण में देशभर से 100 युवा प्रतिभाएं हिस्सा लेंगी।

वर्ष 2026 के इस संस्करण में फिल्म निर्माण से जुड़ी 13 विधाओं के उभरते पेशेवर शामिल हैं। इनमें निर्देशन, अभिनय, सिनेमैटोग्राफी, संपादन एवं सबटाइटलिंग, पटकथा लेखन, पार्श्व गायन, संगीत संयोजन, ध्वनि रिकॉर्डिंग, कॉस्ट्यूम डिजाइन, हेयर एवं मेकअप, आर्ट डायरेक्शन, एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स (VFX), ऑगमेंटेड रियलिटी (AR), वर्चुअल रियलिटी (VR) तथा वॉयस-ओवर एवं डबिंग जैसी विधाएं शामिल हैं। विभिन्न रचनात्मक क्षेत्रों के प्रतिभागियों को एक मंच पर लाकर यह पहल फिल्म निर्माण की पूरी प्रक्रिया में आपसी सहयोग और सामूहिक रचनात्मकता को केंद्र में रखती है।

चयन प्रक्रिया और ज्यूरी के बारे में :

चयन प्रक्रिया में फिल्म शिक्षा और इंडस्ट्री के व्यावहारिक अनुभव, दोनों के दृष्टिकोणों को शामिल किया गया है। इसके तहत, भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के फैकल्टी सदस्यों वाली 13 सदस्यीय चयन जूरी संबंधित विधाओं में प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन करती है। इसके अगले चरण में, फिल्म इंडस्ट्री के अनुभवी पेशेवरों वाली 12 सदस्यीय ग्रैंड जूरी चयनित प्रतिभागियों का निर्धारण करती है। इसके बाद, फिल्म निर्माण की चुनौती और उससे जुड़े अंतिम पुरस्कारों का मूल्यांकन प्रतिष्ठित फिल्म पेशेवरों की पांच सदस्यीय ग्रेट ग्रैंड जूरी द्वारा किया जाता है।

इस कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण 48-आवर फिल्ममेकिंग चैलेंज है, जिसका आयोजन पुणे स्थित भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) द्वारा एनएफडीसी के सहयोग से किया जाएगा। इसमें विभिन्न विधाओं के प्रतिभागी एक साथ मिलकर 48 घंटे की निर्धारित अवधि में लघु फिल्मों की अवधारणा तैयार करेंगे और उनका निर्माण करेंगे। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन और संस्थागत सहयोग से संचालित यह चुनौती प्रतिभागियों को पेशेवर फिल्म निर्माण की परिस्थितियों और समय-सीमा के बीच एक टीम के रूप में काम करने का गहन व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगी। तैयार की गई फिल्मों का इफ्फी में विशेष प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही, फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने विशेषज्ञों की जूरी विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए पुरस्कारों के लिए फिल्मों का मूल्यांकन करेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें