द इंडियन व्यू

ब्रह्म स्थान है घर का मध्य भाग, इन बदलावों को करने से खुशियों से भर जाएगी झोली

वास्तु शास्त्र में घर के मध्य भाग को ‘ब्रह्मस्थान’ कहा जाता है। इस स्थान का वास्तु में बड़ा महत्व है, क्योंकि यहीं से घर के लोगों में ऊर्जा का संचार होता है। यानि यह स्थान घर की ऊर्जा का केंद्र होता है। इसलिए हमेशा इसे…

Ragwendra P Singh
April 2, 2025
3 min read
ब्रह्म स्थान है घर का मध्य भाग, इन बदलावों को करने से खुशियों से भर जाएगी झोली

वास्तु शास्त्र में घर के मध्य भाग को ‘ब्रह्मस्थान’ कहा जाता है। इस स्थान का वास्तु में बड़ा महत्व है, क्योंकि यहीं से घर के लोगों में ऊर्जा का संचार होता है। यानि यह स्थान घर की ऊर्जा का केंद्र होता है। इसलिए हमेशा इसे स्वच्छ, खुला रखने की सलाह वास्तु शास्त्र में दी जाती है। ब्रह्मस्थान में गलती से भी भारी वस्तुएं या फर्नीचर रखने आपको बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से घर का वास्तु बिगड़ता है, ऊर्जा का प्रवाह अव्यवस्थित जाता है।
ऐसे में आज हम अपने खास खबर डॉट कॉम के पाठकों को यह बताने वाले हैं कि, घर के ब्रह्म स्थान में आपको क्या रखना चाहिए। अगर आप घर के मध्य भाग में इन चीजों को रख लेते हैं, तो आपको 2025 में सुखद परिणाम मिल सकते हैं और खुशियों से आपकी झोली भर सकती है।

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि, घर का मध्य भाग यानि ब्रह्म स्थान हमेशा साफ सुथरा होना चाहिए। साथ ही इस स्थान को अगर आप खाली रखते हैं तो ऊर्जा का प्रवाह आसानी से घर में हो पाता है। हालांकि, अगर इस स्थान का आप सदुपयोग करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई चीजें आप ब्रह्म स्थान में रख सकते हैं।

धूप, दीप, सुगंधित अगरबत्ती

घर के मध्य भाग को ब्रह्म स्थान कहा जाता है। यानि इस स्थान में देवी-देवताओं की शक्ति निवास करती हैं। इसलिए अगर आपके घर में इस स्थान पर भारी चीजें हैं तो उन्हें आपको हटा देना चाहिए। इस स्थान में आप धूप, दीपक और सुगंधित अगरबत्ती रख सकते हैं। इन चीजों को ब्रह्म स्थान में रखने पर कई तरह के अच्छे बदलाव आपके जीवन में आ सकते हैं। ऐसा करना घर के लोगों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है।

तांबे का कलश

अगर आप घर के ब्रह्म स्थान में तांबे के कलश में पानी भरकर रख देते हैं तो ऊर्जा का प्रवाह घर में आसानी से होता है। तांबा सकारात्मकता का प्रतीक भी है इसलिए इस अन्य किसी धातु की बजाय तांबे का ही इस्तेमाल घर के मध्य स्थान में रखने के लिए आपको करना चाहिए। यह छोटा सा कार्य आपके घर में सुख-समृद्धि ला सकता है। जीवन की कई परेशानियों का अंत वास्तु का ये उपाय कर सकता है। साथ ही जल का प्रतिनिधित्व चंद्रमा करता है, जिससे मानसिक शांति भी आपको प्राप्त होती है।

ब्रह्म स्थान में रखें स्फटिक

वास्तु में स्फटिक को शुभ माना गया है। सफेद रंग का ये बहुमूल्य पत्थर ब्रह्म स्थान पर अगर आप रखते हैं तो जीवन में सुख-समृद्धि आपको प्राप्त हो सकती है। इसे घर के मध्य स्थान पर रखने से वास्तु दोष भी दूर होता है। स्फटिक को माता लक्ष्मी का प्रिय रत्न भी कहा जाता है, इसलिए अगर आप ब्रह्म स्थान में स्फटिक को रखते हैं तो माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर बरसता है। घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती और साथ ही परिवार के लोगों के बीच सामंजस्य बना रहता है।

इन बातों का रखें ध्यान

घर के ब्रह्म स्थान में कभी भी फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और गंदगी न रखें। यह स्थान जितना साफ सुथरा होगा उतना ही आपके घर में ऊर्जा बनी रहेगी। इस स्थान में जितना प्रकाश रहेगा, उतनी ही आपकी किस्मत भी चमकेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार

संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…

देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…

1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?

हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…

छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर

छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…