बेंगलुरु मेरी आत्मा है: विराट कोहली का आरसीबी को अटूट समर्पण
जोश हेजलवुड ने 20वें ओवर की दूसरी गेंद डाली और कोहली की आंखें भर आई। मोटेरा की पिच को चूमते हुए कोहली को देखकर उनके प्रशंसक खुशी के आंसू रोक नहीं सके होंगे। साभार : गूगल जीत के बाद उन्होंने कहा ,‘‘यह टीम उतनी ही…

जोश हेजलवुड ने 20वें ओवर की दूसरी गेंद डाली और कोहली की आंखें भर आई। मोटेरा की पिच को चूमते हुए कोहली को देखकर उनके प्रशंसक खुशी के आंसू रोक नहीं सके होंगे।

जीत के बाद उन्होंने कहा ,‘‘यह टीम उतनी ही प्रशंसकों की है, जितनी की टीम की। 18 साल का लंबा समय। मैने अपनी जवानी, प्राइम और अनुभव सब कुछ इस टीम को दिया। मैने हर सत्र में जीतने की कोशिश की। जो भी मेरे पास था, दिया।’’ फाइनल के बाद कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का को गले लगाया।
उन्होंने कहा ,‘‘खिताब जीतना अविश्वसनीय अनुभव है। कभी सोचा नहीं था कि यह दिन आयेगा। आखिरी गेंद डाले जाने के समय मैं बहुत भावुक हो गया था। मैने अपनी पूरी ऊर्जा झोंक दी थी और यह अद्भुत अहसास है।’’ उनके जिगरी दोस्त उस टाइम सीमा रेखा के पास थे। कोहली ने उनके बारे में कहा ,‘‘ एबीडी ने जो इस टीम के लिये किया, वह अद्भुत है।
मैने उससे बोला कि यह जीत उतनी ही उसकी है, जितनी कि हमारी। मैं चाहता हूं कि तुम हमारे साथ जश्न में शामिल हो। वह चार साल पहले रिटायर होने के बाद सबसे ज्यादा बार प्लेयर आफ द मैच रहा। यह बताता है कि लीग पर, टीम पर और मुझ पर उसका क्या प्रभाव है। वह पोडियम पर रहने का हकदार है।’’
कमेंटेटर मैथ्यू हेडन ने जब पूछा कि वनडे विश्व कप, टी20 विश्व कप और चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद इस खिताब को वह कहां रखते हैं, कोहली ने बोला ,‘‘यह भी ऊपर है।
मैने पिछले 18 साल में इस टीम को सब कुछ दिया। इस टीम के साथ ही रहा। मैं टीम के साथ रहा और टीम मेरे साथ। मैने हमेशा इस टीम के साथ जीतने का सपना उेखा था। मेरा दिल बेंगलुरू में है और आत्मा भी। मैं जब तक आईपीएल खेलूंगा , बेंगलुरू के लिये ही खेलूंगा।’’
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
