बुखार और पेनल्टी के बावजूद प्रियंका गोस्वामी ने 10 किमी रेस वॉक में मारी बाजी
भारतीय रेसवॉकर प्रियंका गोस्वामी ने सत्र की पहली जीत दर्ज करते हुए इंसब्रुक में आस्ट्रियन रेसवॉकिंग चैम्पियनशिप में महिलाओं की दस किलोमीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। साभार : गूगल गोस्वामी ने 47 मिनट और 54 सेकंड का…

भारतीय रेसवॉकर प्रियंका गोस्वामी ने सत्र की पहली जीत दर्ज करते हुए इंसब्रुक में आस्ट्रियन रेसवॉकिंग चैम्पियनशिप में महिलाओं की दस किलोमीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया।

गोस्वामी ने 47 मिनट और 54 सेकंड का समय निकाला। उनके नाम 20 किलोमीटर रेसवॉक में एक घंटे, 28.45 मिनट का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। दस किलोमीटर में उनका सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 45 मिनट और 47 सेकंड का है जो उन्होंने 2022 में बनाया था।
https://www.instagram.com/p/DKtSp8WtI1W/
गोस्वामी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा ,‘‘ एक मिनट के दंड के बावजूद मैने स्वर्ण जीता जो आसान नहीं था। बुखार और दंड के बाद यह मुश्किल था।’’ वह मई में मेलबर्न में एथलेटिक्स् विक्टोरिया वॉकिंग चैम्पियनशिप में दूसरे स्थान पर रही थी। इंसब्रुक में पुरूषों की 35 किलोमीटर रेसवॉक में संदीप कुमार दूसरे और राम बाबू तीसरे स्थान पर रहे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
