द इंडियन व्यू

बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप : सुनहरा सपना टूटा, लेकिन भारत ने पहली बार जीता मिश्रित टीम पदक

गुवाहाटी : योनेक्स सनराइज बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में भारत की चुनौती शुक्रवार को सेमीफाइनल में हार के साथ समाप्त हो गई। गत चैंपियन इंडोनेशिया को हराने में नाकाम रहने पर भारत को कांस्य पदक से…

Ragwendra P Singh
October 10, 2025
3 min read
बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप : सुनहरा सपना टूटा, लेकिन भारत ने पहली बार जीता मिश्रित टीम पदक

गुवाहाटी : योनेक्स सनराइज बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में भारत की चुनौती शुक्रवार को सेमीफाइनल में हार के साथ समाप्त हो गई।

गत चैंपियन इंडोनेशिया को हराने में नाकाम रहने पर भारत को कांस्य पदक से संतोष पड़ा। गुरुवार को पूर्व चैंपियन कोरिया पर जीत के साथ मिश्रित टीम प्रतियोगिता में ऐतिहासिक पहला पदक सुरक्षित करने वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट से पहले की प्रबल दावेदार इंडोनेशिया से 35-45, 21-45 से हार गई।

अब इंडोनेशिया का सामना 14 बार के चैंपियन चीन और जापान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। भारत ने बुधवार को कोरिया को हराने वाली टीम में केवल एक बदलाव किया। मिश्रित युगल में आन्या बिष्ट की जगह विशाखा टोप्पो को शामिल किया गया, जबकि एक बार फिर लड़कों के युगल वर्ग से मुकाबला शुरू हुआ।

Picture Credit - Badminton Photo

भार्गव राम अरिगेला और विश्वा तेज गोब्बुरू की शीर्ष भारतीय युगल जोड़ी ने इंडोनेशिया के मुहम्मद रिज़की मुबारक और रेहान दफ्फा प्रमोनो को 9-5 से हराकर शानदार शुरुआत की और उलटफेर की उम्मीदें जगा दीं।

उन्नति हुड्डा लड़कियों के एकल मुकाबले में थलिता विर्यावन के खिलाफ पहले सेट में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में नहीं दिखीं, लेकिन उन्होंने भारत को 18-16 से आगे रखने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया।

इंडोनेशिया के विश्व जूनियर नंबर 1 पुरुष एकल खिलाड़ी मोहम्मद उबैदिल्लाह ने अपनी टीम के लिए स्थिति बदल दी, उन्होंने रौनक चौहान को 11-5 से हराकर अपनी टीम को चार अंकों की बढ़त दिला दी। लालरामसांगा और विशाखा टोप्पो की मिश्रित युगल जोड़ी ने वापसी की उम्मीदें जगाईं।

Picture Credit - Badminton Photo

उन्होंने पहले 28-28 और फिर 9-3 से बराबरी कर ली, लेकिन इखसान प्रमुद्या और रिंजानी नास्तिन की इंडोनेशियाई जोड़ी ने ब्रेक के समय अपने खेल का स्तर ऊँचा उठाया और 10-9 के स्कोर के साथ मैच का अंत करते हुए बढ़त हासिल कर ली।

इसके बाद नास्तिन ने रिस्का अंगग्रेनी के साथ मिलकर रेशिका यू और वेन्नाला के को 9-2 से हराकर सेट 45-35 से अपने नाम कर लिया। अपने आत्मविश्वास के साथ, इंडोनेशिया ने पहले ही पॉइंट से दूसरे सेट पर कब्ज़ा कर लिया। मुबारक और प्रमोनो ने भारतीय जोड़ी को 9-2 से हरा दिया।

उन्नति को विर्यावान के खिलाफ 7-9 से हार का सामना करना पड़ा और रौनक को उबैदिल्लाह के खिलाफ 7-9 से हार का सामना करना पड़ा, ऐसे में युगल जोड़ी के लिए अंतर कम करना बहुत बड़ी चुनौती थी। भारतीय खिलाड़ी अब सोमवार से शुरू होने वाली व्यक्तिगत चैंपियनशिप की तैयारी करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।

भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन

आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।