द इंडियन व्यू

बिग बैश लीग ड्राफ्ट : सिद्धार्थ कौल एकमात्र भारतीय पुरुष, 15 महिला खिलाड़ी भी शामिल

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाली पुरूषों की बिग बैश लीग ड्राफ्ट के लिए अपना पंजीकरण कराया है जबकि भारत के 15 अन्य खिलाड़ियों ने महिला टूर्नामेंट (डब्ल्यूबीबीएल) के लिए पंजीकरण कराया…

Ragwendra P Singh
June 17, 2025
2 min read
बिग बैश लीग ड्राफ्ट : सिद्धार्थ कौल एकमात्र भारतीय पुरुष, 15 महिला खिलाड़ी भी शामिल

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाली पुरूषों की बिग बैश लीग ड्राफ्ट के लिए अपना पंजीकरण कराया है जबकि भारत के 15 अन्य खिलाड़ियों ने महिला टूर्नामेंट (डब्ल्यूबीबीएल) के लिए पंजीकरण कराया है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

साभार : गूगल

पिछले साल नवंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले भारत के लिए तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलने वाले कौल गुरुवार को यहां होने वाले बीबीएल ड्राफ्ट के लिए खुद को पंजीकृत कराने वाले एकमात्र भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं।

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन दुनिया भर के उन 600 से अधिक खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने लीग के लिए खुद को पंजीकृत किया है। अगर एंडरसन को चुना जाता है तो वह 43 साल की उम्र में लीग में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे।

महिला टूर्नामेंट के लिए पंजीकरण कराने वाली 15 भारतीय खिलाड़ियों में कनिका आहूजा भी हैं जो महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलती हैं और जिन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।

अन्य भारतीय महिला खिलाड़ियों में जेमिमा रोड्रिग्स, शिखा पांडे, राधा यादव और यास्तिका भाटिया हैं, जो पहले डब्ल्यूबीबीएल में खेल चुकी हैं। इस सूची में एस मेघना, अरुंधति रेड्डी, प्रतिका रावल, अंडर-19 टी20 विश्व कप विजेता कप्तान निकी प्रसाद, उमा छेत्री, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा आदि भी हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।