द इंडियन व्यू

बहामास अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 116वां सदस्य बना

Poonam Kumari
November 5, 2026
2 min read
बहामास अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 116वां सदस्य बना

नई दिल्ली ( विवेक ओझा ) : बहामास अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन-आईएसए का 116वां सदस्य बन गया है। बहामास के उच्चायुक्त पीटर निकोलस साइमोनेट जूनियर ने आर्थिक कूटनीति के संयुक्त सचिव और डिपॉजिटरी प्रमुख पीएस गंगाधर को आईएसए फ्रेमवर्क समझौते में शामिल होने का दस्तावेज सौंपा। यह कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित आईएसए असेम्‍बली के नौवें सत्र के दौरान हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम करने के लिए बनाया गया एक अंतरराष्ट्रीय अंतरसरकारी संगठन है। इसकी शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के तत्त्वावधान में 30 नवंबर 2015 को पेरिस जलवायु सम्मेलन (COP21) के दौरान हुई थी।

इसका अंतरिम सचिवालय राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान (NISE), ग्वालपहाड़ी, गुरुग्राम, हरियाणा में स्थित है। यह भारत में मुख्यालय वाला पहला संधि-आधारित अंतरराष्ट्रीय अंतरसरकारी संगठन है।

कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच स्थित (धूप की अधिकता वाले) देशों को स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण और जलवायु के मोर्चे पर एक मंच पर लाना है। 2020 के संशोधन के बाद इसकी सदस्यता संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों के लिए खोल दी गई है।

टुवर्ड्स 1000' रणनीति (Towards 1000 Strategy ) :

ISA वर्तमान में अपनी 'टुवर्ड्स 1000' रणनीति से संचालित होती है, जिसके मुख्य लक्ष्य हैं :

2030 तक 1,000 बिलियन अमेरिकी डॉलर (1 ट्रिलियन डॉलर) का सौर ऊर्जा निवेश जुटाना।

1,000 मिलियन (1 अरब) लोगों तक स्वच्छ ऊर्जा पहुंच सुनिश्चित करना।

1,000 गीगावाट (GW) सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता स्थापित करना।

हर साल 1,000 मिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड (\(CO_{2}\)) उत्सर्जन को कम करना।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें