फील्डिंग कोच की भूमिका नहीं मिलने से नाराज डोएशे, टीम इंडिया छोड़ने के संकेत
भारतीय सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त होने की इच्छा जताई है जबकि बीसीसीआई टी दिलीप की जगह उन्हें टीम के साथ रखना चाहता है। दिलीप का प्रदर्शन पिछले एक साल में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है।…

भारतीय सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त होने की इच्छा जताई है जबकि बीसीसीआई टी दिलीप की जगह उन्हें टीम के साथ रखना चाहता है। दिलीप का प्रदर्शन पिछले एक साल में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है।
हालांकि डोएशे को अब तक रिलीज नहीं किया गया है लेकिन नीदरलैंड के पूर्व कप्तान आईपीएल में लौटना चाहते हैं और उन्होंने एक फ्रेंचाइजी के साथ बातचीत भी की है।
माना जाता है कि जब मुख्य कोच गौतम गंभीर (जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स में डोएशे के साथ काम किया था) की जबरदस्त सिफारिश पर डोएशे को टीम से जोड़ा गया था तो उनसे स्पेशलिस्ट फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी का वादा किया गया था लेकिन दो साल बाद भी यह मामला सुलझ नहीं पाया है।

बीसीसीआई के एक सीनियर सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर एक समाचार एजेंसी को बताया, ''आपके पास बल्लेबाजी कोच के तौर पर (सितांशु) कोटक हैं और खुद गौती (गंभीर) भी बल्लेबाजों को देखते हैं। मोर्ने (मोर्कल) तेज गेंदबाजों के प्रभारी हैं और साईराज (बहुतुले) स्पिनरों को देखते हैं। जब टेंडो (डोएशे) को टीम में लाया गया था तो उनसे फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी का वादा किया गया था।''
उन्होंने कहा, ''दिलीप को अभिषेक नायर (सहायक कोच), सोहम देसाई (स्ट्रैंथ एवं अनुकूलन कोच) और अरुण कनाडे (मालिशिया) के साथ 2025 चैंपियन्स ट्रॉफी के बाद हटाया जाना था।'' सूत्र ने कहा, ''हालांकि दिलीप के लिए एक सीनियर खिलाड़ी की जबरदस्त सिफारिश आई और दिलीप को एक साल का सेवा विस्तार मिल गया जबकि टेंडो के पास असल में कोई खास भूमिका नहीं थी।''
उन्होंने कहा, ''वह एक शानदार कोच हैं लेकिन दिलीप के वहां होने की वजह से उनका इस्तेमाल नहीं हो पाया।'' अब यह इस बात पर निर्भर करेगा कि डोएशे को रुकने के लिए क्या मुख्य कोच गंभीर मना पाते हैं या नहीं क्योंकि न कोच के तौर पर दिलीप उनकी पहली पसंद नहीं थे।
ब्रिटेन दौरे पर टी20 मुकाबलों के दौरान भारतीय टीम का फील्डिंग बहुत ही खराब रहा। दिलीप का एक साल का सेवा विस्तार पहले ही पूरा हो चुका है और अगर उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए वापस लाया जाता है तो यह हैरानी की बात होगी।
अगर डोएशे को उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया जाता है तो बीसीसीआई के पास फिलहाल दिलीप के साथ ही काम जारी रखने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचेगा। भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज खेल रही है। पहला वनडे जीतकर टीम इंडिया ने 3 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
