फिन एलन का तूफान : 34 गेंदों में शतक, एमएलसी में नया इतिहास
मेजर क्रिकेट लीग के ओपनिंग मैच में न्यूजीलैंड ओपनर फिन एलन ने धमाल मचाया है। उन्होंने 34 गेंदों में शतक ठोक हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। यह इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज शतक है। © Sportzpics उनकी इस धुआंधार…

मेजर क्रिकेट लीग के ओपनिंग मैच में न्यूजीलैंड ओपनर फिन एलन ने धमाल मचाया है। उन्होंने 34 गेंदों में शतक ठोक हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। यह इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज शतक है।

उनकी इस धुआंधार पारी के दम पर सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स निर्धारित 20 ओवर में वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 269 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। एलन ने 51 गेंदों पर 5 चौके और 19 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 151 रन बनाए। फिन एलन के नाम इसी के साथ एक पारी में सर्वाधिक 19 छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और Estonia के साहिल चौहान के नाम था जिन्होंने एक पारी में 18-18 छक्के जड़े थे। क्रिस गेल ने यह रिकॉर्ड 2017 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान रंगपुर राइडर्स के लिए खेलते हुए किया था। वहीं साहिल चौहान ने 2024 में इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
एलन के नाम मेजर क्रिकेट लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ने का भी रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के ही विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन को पछाड़ा है। पूरन ने इस टूर्नामेंट में 40 गेंदों पर सेंचुरी जड़ी थी। एलन 51 गेंदों पर 151 रन बनाकर मिशेल ओवेन की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट हुए।
एलन ने 49 गेंदों पर 150 रन पूरे किए और वह टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले भी प्लेयर बन गए हैं। फिन एलन की रिकॉर्ड तोड़ पारी से सैन फ्रांसिस्को ने 20 ओवर में 269 रन का विशाल स्कोर बनाया, जो एमएलसी के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। एलन के अलावा संजय कृष्णमूर्ति और हसन खान ने भी अहम भूमिका निभाई और 180 और 211.11 की स्ट्राइक रेट से क्रमशः 36 और 38 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
