द इंडियन व्यू

फाइनल से पहले आरसीबी की बढ़ी टेंशन, टिम डेविड और फिल सॉल्ट पर सस्पेंस

आईपीएल 2025 में मिलने वाली है लीग की नई विजेता टीम। वो टीम जो इससे पहले कभी खिताब नहीं जीती थी। टक्कर है आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच। फाइनल से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को झटका लगा है। साभार : गूगल मुकाबला शुरू…

Ragwendra P Singh
June 3, 2025
3 min read
फाइनल से पहले आरसीबी की बढ़ी टेंशन, टिम डेविड और फिल सॉल्ट पर सस्पेंस

आईपीएल 2025 में मिलने वाली है लीग की नई विजेता टीम। वो टीम जो इससे पहले कभी खिताब नहीं जीती थी। टक्कर है आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच। फाइनल से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को झटका लगा है।

साभार : गूगल

मुकाबला शुरू होने में चंद घंटे ही बाकी हैं लेकिन टीम के कप्तान को पता ही नहीं है कि उनका एक स्टार खिलाड़ी मैच में खेल पाएगा या नहीं। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को नहीं पता कि हैमस्ट्रिंग्स इंजरी से जूझ रहे स्टार ऑलराउंडर टिम डेविड मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं।

इसके अलावा ओपनर फिल सॉल्ट के खेलने पर सस्पेंस है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार को आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल हो रहा है। मैच से पहले जब आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार से पूछा गया कि टिम डेविड क्या मैच खेलेंगे तब उन्होंने कहा कि उन्हें कोई आइडिया नहीं है।

उन्होंने कहा, 'अभी तक तो मुझे टिम डेविड के बारे में कोई आइडिया नहीं है। डॉक्टरों ने कहा है कि वो हमें शाम तक बताएंगे।' टिम डेविड ने आरसीबी के पिछले 2 मैच भी नहीं खेले थे। वजह है हैमस्ट्रिंग इंजरी। इतना ही नहीं, खतरनाक ओपनर बैटर फिल सॉल्ट के भी खेलने पर सस्पेंस है। वह टीम के प्रैक्टिस सेशन में भी नजर नहीं आए।

सॉल्ट जल्द ही पिता बनने वाले हैं। फाइनल की पूर्व संध्या पर आरसीबी के ट्रेनिंग सेशन में उनकी नामौजूदगी से सवाल उठ रहे हैं कि वह मैच में खेलेंगे या नहीं। अगर टिम डेविड और फिल सॉल्ट दोनों ही फाइनल में नहीं खेल पाते हैं तो यह आरसीबी के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।

आरसीबी एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। इससे पहले 3 बार वह फाइनल में हारी है और इस बार चौथी बार खिताबी भिड़ंत का हिस्सा बनी है। वह नहीं चाहती कि 2025 में भी 2009, 2011 और 2016 की कहानी दोहराई जाए। इससे पहले तीनों ही फाइनल में आरसीबी हार चुकी थी। तीनों बार कसर रह गई।

इस बार उसके सामने उस निराश सिलसिले के खत्म करने का मौका है। मौका है पहली बार आईपीएल टाइटल जीतने का। ऐसे में सॉल्ट और टिम डेविड की उपलब्धता पर संदेह के बादलों का होना आरसीबी के लिए कितना बड़ा झटका है, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। मुकाबला भी पंजाब किंग्स से है।

वो टीम जो आईपीएल 2025 के लीग चरण की टॉपर है। हालांकि, आरसीबी से उसे पहले क्वालीफायर में बड़ी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। फिर क्वालीफायर 2 में उन्होंने जिस अंदाज से 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की छुट्टी की, उससे आरसीबी को भी अंदाजा है कि प्रतिद्वंद्वी कितना मजबूत है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।