द इंडियन व्यू

फतु चक क्रिकेट क्लब की टीम ने हरिपुर क्रिकेट क्लब को हराकर जीता फाइनल मुकाबला

आरएस पुरा : आरएस पुरा के सीमावर्ती गांव हरिपुर में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हरिपुर क्रिकेट क्लब एवं फतु चक क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फतु चक क्रिकेट क्लब की…

Ragwendra P Singh
June 2, 2025
2 min read
फतु चक क्रिकेट क्लब की टीम ने हरिपुर क्रिकेट क्लब को हराकर जीता फाइनल मुकाबला

आरएस पुरा : आरएस पुरा के सीमावर्ती गांव हरिपुर में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हरिपुर क्रिकेट क्लब एवं फतु चक क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फतु चक क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 99 रन बनाए। वहीं 100 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिपुर क्रिकेट क्लब की टीम की शुरुआत तो बेहतर रही लेकिन मध्य ओवरों में टीम के बल्लेबाज लगातार आउट होते गए। इसके बाद हरिपुर क्रिकेट क्लब की टीम 98 रनों पर ऑल आउट हो गई।

बताते चलें कि क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन भाजपा नेता किशोर शर्मा की तरफ से करवाया जा रहा था ताकि क्षेत्र के युवाओं को नशा जैसी बुरी आदतों से दूर रखकर खेलों की तरफ आगे लाया जा सके। इस मौके पर भाजपा नेता किशोर शर्मा ने विजेता तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं खेल सामग्री देकर सम्मानित किया और कहा कि आने वाले दिनों में भी पंचायत में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा खेलों की तरफ आगे आ सकें।

इस मौके पर किशोर शर्मा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पंचायत में खेल मैदान बनाया जाए ताकि युवाओं को खेलों में हिस्सा लेने का मौका मिल सके। उन्होंने क्रिकेट प्रतियोगिता को सफल बनाने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। इस मौके पर भूषण कुमार, जनक राज सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।