प्रेमानंद महाराज ने बताया इस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना होता है अशुभ, लगता है ब्रह्म हत्या का पाप
Premanand Maharaj Tips: हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र पौधा माना जाता है. तुलसी की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और शांति आती है. तुलसी का पौधा भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है, क्योंकि भगवान विष्णु की पूजा…

Premanand Maharaj Tips: हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र पौधा माना जाता है. तुलसी की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और शांति आती है. तुलसी का पौधा भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है, क्योंकि भगवान विष्णु की पूजा तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है. यही कारण है कि ज्यादातर हिंदू परिवार में तुलसी के पौधे लगाते हैं और उनकी नियमित पूजा करते हैं. शास्त्रों में तुलसी को घर की पवित्रता, शुभता और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है.
मान्यता है कि जिस घर में तुलसी रखी जाती है, उस घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती. तुलसी को जल चढ़ाना, दीपक जलाना और प्रतिदिन सुबह परिक्रमा करना शुभ फल देता है. लेकिन तुलसी के पत्ते तोड़ने को लेकर प्रेमानंद महाराज ने कुछ नियम बताए हैं, जिनका पालन करना बहुत जरूरी है, अन्यथा ब्रह्महत्या का पाप लग सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से....
इस दिन तुलसी के पत्ते न तोड़ें
प्रेमानंद महाराज के अनुसार द्वादशी तिथि पर तुलसी के पत्ते तोड़ना बहुत बड़ा पाप माना जाता है. इस दिन तुलसी तोड़ना ब्रह्महत्या (ब्राह्मण हत्या) करने के समान है. यह पाप इतना बड़ा माना जाता है कि इसे करने वाले व्यक्ति को नर्क भेजा जा सकता है.
इसके अलावा प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि साल में 12 एकादशी होती हैं, लेकिन निर्जला एकादशी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. इस दिन तुलसी के पौधे को छूना वर्जित है. जो व्यक्ति इस दिन तुलसी को छूता है, वह महापाप का भागी बन जाता है.
सप्ताह के इन दिनों में भी रहें सावधान
प्रेमानंद महाराज के मुताबिक रविवार, मंगलवार और एकादशी के दिन तुलसी को जल देना चाहिए, लेकिन छूना या उसके पत्ते तोड़ना वर्जित है. इन दिनों तुलसी माता आराम करती हैं, इसलिए उन्हें परेशान नहीं करना चाहिए.
सम्बंधित ख़बरें
सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार
संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…
देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…
1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?
हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…
छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर
छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…
