प्राइम वॉलीबॉल लीग प्लेयर ऑक्शन में चेन्नई ब्लिट्ज ने जेरोम विनीत पर लगाई सबसे ऊंची बोली
कालीकट : भारत की प्रमुख पेशेवर वॉलीबॉल प्रतियोगिता प्राइम वॉलीबॉल लीग (पीवीएल) के चौथे सीजन की खिलाड़ी नीलामी में टीमों ने नए सत्र के लिए खिलाड़ियों को अपनी टीमों में शामिल करने के लिए जोरदार बोली लगाई। कालीकट में…

कालीकट : भारत की प्रमुख पेशेवर वॉलीबॉल प्रतियोगिता प्राइम वॉलीबॉल लीग (पीवीएल) के चौथे सीजन की खिलाड़ी नीलामी में टीमों ने नए सत्र के लिए खिलाड़ियों को अपनी टीमों में शामिल करने के लिए जोरदार बोली लगाई। कालीकट में आयोजित इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम में देशभर से चुने गए होनहार और अनुभवी खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा। इस प्रमुख वॉलीबॉल लीग का चौथा सीजन अक्टूबर, 2025 में शुरू होगा।
विनीत और शमीमुद्दीन बने सबसे महंगे खिलाड़ी
नीलामी की सबसे बड़ी खबर रही चेन्नई ब्लिट्ज द्वारा प्लैटिनम कैटेगरी से जेरोम विनीत सी को 22.5 लाख रुपये में खरीदना। इस ऑलराउंडर को पाने के लिए चेन्नई को बेंगलुरु टॉरपीडोज़ और कोलकाता थंडर बोल्ट्स से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा। विनीत इससे पहले कालीकट हीरोज़ का हिस्सा थे। मेजबान कालीकट हीरोज़ ने भी स्थानीय खिलाड़ी शमीमुद्दीन को 22.5 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल कर फैन्स का दिल जीत लिया। इसके अलावा टीम ने मोहन उक्क्रापांडियन और संतोष एस को 8-8 लाख रुपये में राइट टू मैच विकल्प के तहत टीम में बरकरार रखा।
दिल्ली तूफांस और कोच्चि ब्लू स्पाइकर्स की रणनीतिक खरीद
दिल्ली तूफांस ने अपनी सबसे बड़ी बोली लगाते हुए आयुष को 9 लाख रुपये में खरीदा। इसके अलावा टीम ने जॉर्ज एंटनी (5 लाख रुपये) और मन्नत चौधरी (6.5 लाख रुपये) को भी गोल्ड कैटेगरी में शामिल किया। कोच्चि ब्लू स्पाइकर्स ने विनीत कुमार को 22.5 लाख रुपये में टीम में जोड़ा। साथ ही अमल के थॉमस (6.5 लाख रुपये) और जसजोध सिंह (14.75 लाख रुपये) जैसे खिलाड़ियों को खरीदकर नीलामी में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
अन्य टीमों की अहम खरीद
बेंगलुरु टॉरपीडोज़: जिश्नु पीवी को 14 लाख रुपये में खरीदा, जबकि जोएल बेंजामिन जे, इबिन जोस और रोहित कुमार को 5-6.5 लाख रुपये की रेंज में टीम में जोड़ा गया।
अहमदाबाद डिफेंडर्स: शॉन टी जॉन को राइट टू मैच के तहत 11.5 लाख रुपये में बरकरार रखा। अंगमुथु (11 लाख रुपये) और अखिन जी. एस. (10.5 लाख रुपये) भी टीम में शामिल हुए।
हैदराबाद ब्लैक हॉक्स: शिखर सिंह को 16 लाख रुपये में खरीदा, जबकि अमन कुमार (11.5 लाख रुपये) और दीपु वेणुगोपाल (5.75 लाख रुपये) को भी टीम का हिस्सा बनाया।
मुंबई मीटियर्स: कार्तिक ए और लाड ओम वसंत को 8-8 लाख रुपये में खरीदा, वहीं विपुल कुमार को राइट टू मैच से 6.25 लाख रुपये में टीम में बनाए रखा।
गोवा गार्डियंस (नई टीम): प्रिंस और रमणाथन को 8-8 लाख रुपये में खरीदा। अमित चौकर को 5 लाख रुपये में टीम में लिया गया।
कोलकाता थंडर बोल्ट्स: पंकज शर्मा को 6 लाख रुपये और स्रजन शेट्टी को 5 लाख रुपये में टीम में शामिल किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
