द इंडियन व्यू

प्रसिद्ध कृष्णा : आईपीएल की फॉर्म इंग्लैंड में दोहराने को तैयार, टीम की ज़रूरतों पर फोकस

भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने बोला कि उन्होंने टीम की जरूरतों के अनुसार खेलना सीख लिया है और अब वह आईपीएल की अपनी शानदार फॉर्म को इंग्लैंड दौरे पर भी जारी रखना चाहते हैं। साभार : गूगल चोट से उबरकर लौटने ने वाले…

Ragwendra P Singh
June 14, 2025
2 min read
प्रसिद्ध कृष्णा : आईपीएल की फॉर्म इंग्लैंड में दोहराने को तैयार, टीम की ज़रूरतों पर फोकस

भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने बोला कि उन्होंने टीम की जरूरतों के अनुसार खेलना सीख लिया है और अब वह आईपीएल की अपनी शानदार फॉर्म को इंग्लैंड दौरे पर भी जारी रखना चाहते हैं।

साभार : गूगल

चोट से उबरकर लौटने ने वाले प्रसिद्ध ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया और सर्वाधिक विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल की। वह अब इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से लीड्स में खेले जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला को लेकर उत्साहित हैं। भारतीय टीम अभी यहां आपस में ही अभ्यास मैच खेल रही है।

प्रसिद्ध ने बीसीसीआई टीवी से कहा, ‘‘आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि जब आपका मौका आए तो आप उसके लिए तैयार रहें लेकिन आप वास्तव में लंबे समय तक ध्यान केंद्रित नहीं रख सकते हैं, खासकर जब आप बाहर बैठे हों, इसलिए आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप थोड़ा मौज-मस्ती भी करें।’’

https://twitter.com/BCCI/status/1933744051762966978

उन्होंने कहा,‘‘जब आप जानते हैं कि आप स्थिति को भांप सकते हैं, तो आप यह सुनिश्चित करते हैं कि आप विशेष परिस्थितियों में अपनी टीम की मदद करें। यह सुनिश्चित करें कि आप पूरी तरह से तैयार रहें, क्योंकि खेल में कुछ भी हो सकता है, यही अपने आप में क्रिकेट की खूबसूरती है।’’

प्रसिद्ध ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम सभी इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि कब स्विच ऑन और कब स्विच ऑफ करना है। ’’ गुजरात टाइटंस से आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करके भारतीय टीम में जगह बनाने वाले प्रसिद्ध ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले यहां कुछ अभ्यास मैच खेलने से टीम को काफी फायदा होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘‘हम सभी के लिए मैदान पर कुछ समय बिताना बेहद महत्वपूर्ण है। आज भी हमने यही किया। यह एक अच्छी, बढ़िया और सख्त पिच लग रही है।

गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की जबकि बल्लेबाजों ने भी जज्बा दिखाया। जब आप अपने आपस में ही मैच खेलते हैं तो बहुत अच्छा लगता है।’’ बीसीसीआई के अपडेट के अनुसार अभ्यास मैच के पहले दिन कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल ने अर्धशतक बनाए, जबकि शार्दुल ठाकुर विकेट लेने वाले गेंदबाजों में थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।