द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार कर रही नगरीय अवसंरचना का समग्र विकास: योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार ने नगरीय अवसंरचना के समग्र विकास के लिए कई परिवर्तनकारी कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री योगी…

Ragwendra P Singh
October 26, 2025
1 min read
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार कर रही नगरीय अवसंरचना का समग्र विकास: योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार ने नगरीय अवसंरचना के समग्र विकास के लिए कई परिवर्तनकारी कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए कहा कि, “ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार ने नगरीय अवसंरचना के समग्र विकास के लिए कई परिवर्तनकारी कदम उठाए हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा है कि जहां एक ओर AMRUT और मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं ने नगरों में सभी तक मूलभूत सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित की है, वहीं दूसरी ओर GIS सर्वेक्षण और ICCC जैसी अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाकर शहरों को और स्मार्ट एवं स्वच्छ बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा है कि 1.0 के अंतर्गत 9.21 लाख से अधिक जल कनेक्शन और 8.77 लाख से अधिक सीवर कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। साथ ही AMRUT 2.0 के अंतर्गत 43 लाख जल कनेक्शन और 5 लाख सीवर कनेक्शन प्रस्तावित हैं।

योगी ने कहा कि इसी का परिणाम है कि Ease of Living Index में उत्तर प्रदेश की रैंकिंग में सुधार हुआ है तथा शहरी जीवन की गुणवत्ता में भी वृद्धि हुई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें