माधवेंद्र और विकास मूलचंदानी ने जीते एलीट ओपन टेनिस के खिताब
लखनऊ। प्रथम एलीट ओपन टेनिस चैंपियनशिप में 40+ सिंगल्स में माधवेंद्र सिंह, 45+ सिंगल्स में विकास मूलचंदानी ने खिताब जीता। 40+ डबल्स में दीपक और पी.के. चतुर्वेदी, 45+ डबल्स में विकास और आशी तथा 50+ डबल्स में विनीत राय और…

लखनऊ। प्रथम एलीट ओपन टेनिस चैंपियनशिप में 40+ सिंगल्स में माधवेंद्र सिंह, 45+ सिंगल्स में विकास मूलचंदानी ने खिताब जीता। 40+ डबल्स में दीपक और पी.के. चतुर्वेदी, 45+ डबल्स में विकास और आशी तथा 50+ डबल्स में विनीत राय और पवन ओझा की जोड़ी विजेता रही।
प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न आयु वर्गों में उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। समापन समारोह में ऋषिक ऑटोमोटिव के डायरेक्टर राजीव दीक्षित, सहायक नगर आयुक्त डॉ. आशीष सिंह और डॉ. नमिषा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
अतिथियों ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने टेनिस को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस पहल की भी प्रशंसा की।

एकेडमी डायरेक्टर गोपाल सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में आयोजित चैंपियनशिप के समापन पर उन्होंने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
फाइनल मुकाबलों में 40+ सिंगल्स में माधवेंद्र सिंह विजेता और पुष्पेंद्र उपविजेता रहे। 40+ डबल्स में दीपक और पीके चतुर्वेदी की जोड़ी ने खिताब जीता, जबकि माधवेंद्र और शैलेंद्र की जोड़ी उपविजेता रही। 45+ सिंगल्स में विकास मूलचंदानी ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। पीके चतुर्वेदी उपविजेता रहे।
45+ डबल्स में विकास और आशी की जोड़ी विजेता रही, जबकि राहुल अग्रवाल और नागेंद्र यादव की जोड़ी ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। 50+ डबल्स में विनीत राय और पवन ओझा ने खिताब जीता। नितिन अग्रवाल और मनु भास्कर की जोड़ी उपविजेता रही।
सम्बंधित ख़बरें
आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा
टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में
वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक
गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।
