द इंडियन व्यू

एशियन गेम्स : प्रणवी उर्स का ऐतिहासिक स्वर्ण, अदिति-दीक्षा के साथ टीम को भी दिलाया रजत

प्रणवी उर्स एशियाई खेलों में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बनी, जिन्होंने अंतिम दौर में एक स्ट्रोक की बढत कायम रखकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की और टीम को भी रजत दिलाया। मैसूर की 23 वर्षीय…

Ragwendra P Singh
October 3, 2026
1 min read
एशियन गेम्स : प्रणवी उर्स का ऐतिहासिक स्वर्ण, अदिति-दीक्षा के साथ टीम को भी दिलाया रजत

प्रणवी उर्स एशियाई खेलों में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बनी, जिन्होंने अंतिम दौर में एक स्ट्रोक की बढत कायम रखकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की और टीम को भी रजत दिलाया। मैसूर की 23 वर्षीय प्रणवी ने तीसरे होल में ट्रिपल बोगी करने के बाद तीन बर्डी लगाये।

@Media_SAI

अंतिम दौर में उन्होंने इवन पार 70 स्कोर किया और चार दिन में कुल स्कोर 15 अंडर 265 रहा। प्रणवी, अदिति अशोक (आखिरी दौर में 67) और दीक्षा डागर (आखिरी दौर में 77) की टीम ने रजत पदक जीता। भारत ने 14 अंडर 546 स्कोर किया। चीन ने 22 अंडर 538 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। भारत के लिये शिव कपूर ने 2002 बुसान खेलों में पुरूष गोल्फ का स्वर्ण पदक जीता था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

201 रन देकर एक विकेट लेने वाले डफी के बचाव में उतरे मैट हेनरी, बताई बड़ी वजह

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जैकब डफी का समर्थन करते हुए उन्हें शानदार गेंदबाज और टीम को सबसे पहले रखने वाली मानसिकता का खिलाड़ी बताया है।

आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा

टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।

वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में

वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।