प्रणवी उर्स को ऐतिहासिक स्वर्ण के लिए एक करोड़, अदिति-दीक्षा को भी 25-25 लाख
एशियाई खेलों में महिला व्यक्तिगत गोल्फ स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स को एएम ग्रीन आईजीपीएल (इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग) से एक करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रणवी एशियाई…

एशियाई खेलों में महिला व्यक्तिगत गोल्फ स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स को एएम ग्रीन आईजीपीएल (इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग) से एक करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रणवी एशियाई खेलों में गोल्फ का व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं।
महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला गेल्फ टीम की प्रणवी उर्स, अदिति अशोक और दीक्षा डागर को व्यक्तिगत रूप से 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे। नई दिल्ली के कुतुब गोल्फ कोर्स में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने आयोजित एक कार्यक्रम में एएम ग्रीन आईजीपीएल, इसकी फ्रेंचाइजी और सहयोगी संगठनों की ओर से मंच से औपचारिक रूप से यह ऐलान किया।
उन्होंने कहा कि भारत ने एशियाई खेलों में गोल्फ के स्वर्ण पदक के लिए 24 साल इंतजार किया और प्रणवी ने हमें यह स्वर्ण दिलाया। जिस अंदाज में उन्होंने जीत दर्ज की, वह उनके बारे में बहुत कुछ बताता है। अंतिम दौर में एक होल पर उनकी बढ़त कम हो गई थी, फिर भी उन्होंने वापसी की और जीत हासिल की।

उन्होंने कहा कि अदिति, दीक्षा और प्रणवी ने टीम स्पर्धा में भी रजत पदक जीतकर भारतीय महिला गोल्फ के लिए यह दिन खास बना दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि एएम ग्रीन आईजीपीएल उन्हें इनाम देने के लिए तुरंत आगे आया है। गोल्फ देखने वाले हर युवा खिलाड़ी को यह पता होना चाहिए कि जब आप देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो लोग आपका समर्थन करते हैं।
अनुराग ठाकुर ने भारतीय गोल्फ के विकास को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि प्रणवी जैसे और गोल्फर तैयार करने के लिए स्कूल के बाद खिलाड़ियों के सामने आने वाले अंतर को खत्म करना जरूरी है। कॉलेज, यूनिवर्सिटी या प्रोफेशनल कोर्स में जाने के बाद कई खिलाड़ी अपना ध्यान करियर बनाने पर केंद्रित कर देते हैं।
ठाकुर ने कहा कि एएम ग्रीन आईजीपीएल खिलाड़ियों को ऐसा मंच देने वाली लीग में से एक है, लेकिन देश में ऐसे प्लेटफॉर्म की संख्या अभी कम है। हमें भारतीय गोल्फ के पूरे इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए अधिक निवेश और प्रयास की जरूरत है। एएम ग्रीन आईजीपीएल के प्रो-एम डे कार्यक्रम में मौजूद प्रणवी की बहन विधार्थी उर्स ने भी उनकी खेल शैली को लेकर बात की। उन्होंने कहा, “पहले दिन से ही मुझे लगता है कि वह आक्रामक खिलाड़ी हैं। वह गेंद को जोर से हिट करना चाहती हैं।
एशियन गेम्स में भारत ने इससे पहले गोल्फ का व्यक्तिगत स्वर्ण पदक 2002 में शिव कपूर के जरिए जीता था। अब प्रणवी ने महिला वर्ग में स्वर्ण जीतकर नया इतिहास रच दिया है। प्रणवी ने ओलंपियन अदिति अशोक और दीक्षा डागर के साथ महिला टीम स्पर्धा में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। भारतीय टीम ने कुल 14 अंडर के स्कोर के साथ रजत पदक जीता, जबकि चीन की टीम शीर्ष पर रही।
सम्बंधित ख़बरें
201 रन देकर एक विकेट लेने वाले डफी के बचाव में उतरे मैट हेनरी, बताई बड़ी वजह
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जैकब डफी का समर्थन करते हुए उन्हें शानदार गेंदबाज और टीम को सबसे पहले रखने वाली मानसिकता का खिलाड़ी बताया है।
आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा
टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में
वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
