द इंडियन व्यू

प्रणति नायक ने वॉल्ट में कांस्य पदक के साथ रचा इतिहास, दीपा करमाकर का रिकॉर्ड तोड़ा

भारतीय जिम्नास्ट प्रणति नायक ने दक्षिण कोरिया के जेचेन में 12वीं सीनियर महिला एशियाई कलात्मक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में वॉल्ट फाइनल में कांस्य पदक अपने नाम किया। साभार : गूगल इस वर्ष मार्च में तुर्की के अंताल्या में…

Ragwendra P Singh
June 14, 2025
2 min read
प्रणति नायक ने वॉल्ट में कांस्य पदक के साथ रचा इतिहास, दीपा करमाकर का रिकॉर्ड तोड़ा

भारतीय जिम्नास्ट प्रणति नायक ने दक्षिण कोरिया के जेचेन में 12वीं सीनियर महिला एशियाई कलात्मक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में वॉल्ट फाइनल में कांस्य पदक अपने नाम किया।

साभार : गूगल

इस वर्ष मार्च में तुर्की के अंताल्या में एफआईजी विश्व कप में कांस्य पदक जीतने वाली इस 30 साल की खिलाड़ी ने शनिवार को 13.466 स्कोर करके पोडियम पर तीसरा स्थान पक्का किया। चीन की यिहान झांग ने 13.650 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि वियतनाम की थी क्विन न्हू गुयेन ने 13.583 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता।

युवा भारतीय जिमनास्ट प्रोतिस्ता सामंता ने इस स्पर्धा में प्रभावित करते हुए 13.016 के स्कोर के साथ चौथा स्थान हासिल किया। प्रणति ने इस प्रदर्शन के साथ महाद्वीपीय चैंपियनशिप में अपना तीसरा पदक हासिल करते हुए अनुभवी जिमनास्ट दीपा करमाकर के दो पदकों को पीछे छोड़ा।

उन्होंने इससे पहले 2019 में उलानबटोर में वॉल्ट में और फिर 2022 में दोहा में कांस्य पदक जीता था। दीपा ने 2015 में हिरोशिमा में वॉल्ट में कांस्य पदक जीतने के एक साल के बाद ताशकंद में स्वर्ण पदक जीता था।

टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी प्रणति ने फाइनल में अपने शुरुआती प्रयास में 13.666 का स्कोर किया लेकिन दूसरे प्रयास में 12.866 के स्कोर ने उनके ओवरऑल स्कोर को प्रभावित किया। उन्होंने इससे पहले क्वालीफिकेशन चरण में 13.083 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहकर फाइनल में जगह पक्की की थी। प्रोतिस्ता ने 12.916 के स्कोर के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।