द इंडियन व्यू

प्रखर शुक्ला बने उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन ने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वाराणसी हैंडबॉल संघ के कोषाध्यक्ष एवं समाजसेवी प्रखर शुक्ला को उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन का नया…

Ragwendra P Singh
July 18, 2026
1 min read
प्रखर शुक्ला बने उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन ने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वाराणसी हैंडबॉल संघ के कोषाध्यक्ष एवं समाजसेवी प्रखर शुक्ला को उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय के निर्देशानुसार यह नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही एके सिंह, जो अब तक उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे, को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया।

इस संबंध में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय ने बताया कि संगठन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, अनुशासित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रखर शुक्ला एक प्रतिष्ठित समाजसेवी होने के साथ खेल गतिविधियों से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व से प्रदेश में हैंडबॉल के विकास को नई दिशा मिलेगी। दूसरी ओर उपाध्यक्ष पद पर प्रखर शुक्ला की नियुक्ति पर उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।