द इंडियन व्यू

पैरा केनो एशियाई चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे भिंड के खिलाड़ी

भिण्ड: रियांग पटाया थाईलैंड में आगामी 12 जून से 16 जून तक होने वाली पैरा केनो एशियाई चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडिय़ों में चार एथलीट भिंड जिले से भी होंगे। यह बात भिंड किशोरी बोट क्लब संरक्षक और…

Ragwendra P Singh
June 9, 2025
2 min read
पैरा केनो एशियाई चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे भिंड के खिलाड़ी

भिण्ड: रियांग पटाया थाईलैंड में आगामी 12 जून से 16 जून तक होने वाली पैरा केनो एशियाई चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडिय़ों में चार एथलीट भिंड जिले से भी होंगे।

यह बात भिंड किशोरी बोट क्लब संरक्षक और मध्य प्रदेश कयाकिंग कैनोइंग उपाध्यक्ष राधे गोपाल यादव ने बताई।

उन्होंने बताया व्हीएल-1 में पूजा ओझा, व्हीएल-3 में अनुराधा श्रीवास व्हीएल-2 राजवीर सिंह और व्हीएल-3 में राधेश्याम यादव गौरी सरोवर स्थित भिंड किशोरी बोट क्लब से निकलकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भिंड का नाम रोशन कर रहे हैं। राष्ट्रीय टीम के चीफ कोच मयंक ठाकुर, और अनिल राठी ने इन खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय प्रशिक्षण कैंप के माध्यम से अभ्यास से और निखारा है। जिसकी वजह से पूरी संभावना है कि यह अपना प्रदर्शन पिछले प्रदर्शन से बेहतर करके पूरे भारत को मेडल दिलाएंगे।

उन्होने बताया कि प्रत्येक खिलाड़ी 2 इवेंट में भाग लेगा जो 200 मीटर और 500 मी की र्स्पधाए होगी।

भारत से रविवार को भारतीय टीम थाईलैंड के लिए निकल गई है जिसमें 22 खिलाड़ी और आठ सपोर्टिंग स्टाफ उनके साथ गया है। एशियाई चैंपियनशिप में भागीदारी के लिए चारों खिलाडिय़ों को भिंड कयाकिंग कैनोइंग एसोशिएसन के पदाधिकारी राधे गोपाल यादव ,कुलदीप कुशवाह, डॉक्टर योगेंद्र यादव ,राहुल मिश्रा, गगन शर्मा ,राहुल यादव भूरे , पैरा एशियन गेम्स मेडलिस्ट गजेंद्र कुशवाह ,विजय यादव और निश्छल यादव ने बधाई दी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।