द इंडियन व्यू

पूर्वजों की कृपा प्राप्ति के लिए करें ये काम, इन बातों का रखें ध्यान

वैदिक पंचांग के अनुसार पितृ पक्ष भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या तक रहता है और सर्व पितृ अमावस्या के दिन समापन होता है. यह अवधि पितरों को समर्पित मानी जाती है, जो कि 15 दिनों तक चलती है. यह एक प्रकार से पितृ पक्ष…

Ragwendra P Singh
August 22, 2025
2 min read
पूर्वजों की कृपा प्राप्ति के लिए करें ये काम, इन बातों का रखें ध्यान

वैदिक पंचांग के अनुसार पितृ पक्ष भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या तक रहता है और सर्व पितृ अमावस्या के दिन समापन होता है. यह अवधि पितरों को समर्पित मानी जाती है, जो कि 15 दिनों तक चलती है. यह एक प्रकार से पितृ पक्ष पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने का समय है. इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है. इस दौरान शुभ और मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं. इसके साथ ही पवित्र नदी में स्नान और दान करने का विशेष महत्व है. मान्यता के अनुसार, पितृ पक्ष में पितरों का तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध करने से साधक को पितृ दोष से छुटकारा मिलता है. साथ ही पितरों की कृपा प्राप्त होती है. वहीं इस बार पितृ पक्ष 07 सितंबर से शुरू हो रहे हैं. 

पीपल के पेड़ की पूजा

पितृ पक्ष में पीपल के पेड़ की पूजा करना काफी फायदेमंद माना जाता है. मान्यता है कि इस पेड़ में पितरों का वास माना जाता है. इस पेड़ के पास दीपक में तेल और काले तिल डालकर जलाएं. इसके बाद पेड़ की सात बार परिक्रमा करें. इससे पितृ जल्दी प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष दूर होता है. 

पितृ चालीसा का पाठ

पितृपक्ष में रोजाना आपको पितृ चालीसा का पाठ करने से लाभ मिल सकता है. इसी के साथ गीता के सातवें अध्याय का भी पाठ करना चाहिए, क्योंकि यह अध्ययन पितृ मुक्ति और मोक्ष से जुड़ा हुआ है.

ये काम ना करें 

पितृ पक्ष के समय कई विशेष नियम का पालन करना चाहिए. पितृ पक्ष में सगाई, मुंडन, उपनयन संस्कार नहीं करना चाहिए. तामसिक भोजन का सेवन भी नहीं करना चाहिए. इसके अलावा किसी नए काम की शुरुआत न करें. इस अवधि में मदिरा के सेवन से भी दूरी बनानी चाहिए. साथ ही पितृपक्ष के दौरान नाखून और बाल काटने से भी व्यक्ति को बचना चाहिए. लेकिन यह नियम केवल उनपर लागू होता है, जो तर्पण आदि करते हैं. 

इन चीजों का करें दान

पितृ पक्ष में दान करने का विशेष महत्व है. इस दौरान दान करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और जीवन में किसी चीज की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है. जरूरतमंदों और गरीब लोगों के बीच अन्न, कपड़े, भूमि, तिल, सोना, घी, गुड़, चांदी और नमक आदि का दान करना चाहिए.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार

संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…

देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…

1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?

हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…

छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर

छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…