द इंडियन व्यू

पुणे-नासिक हाईवे पर मिनी वैन खड़ी बस से टकराई, 9 लोगों की मौत

पुणे। पुणे-नासिक हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार मिनी वैन सड़क के किनारे खड़ी एक बस से टकरा गई। इस हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 10 बजे पुणे-नासिक हाईवे पर नारायणगांव…

Ragwendra P Singh
January 17, 2025
2 min read
पुणे-नासिक हाईवे पर मिनी वैन खड़ी बस से टकराई, 9 लोगों की मौत

पुणे। पुणे-नासिक हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार मिनी वैन सड़क के किनारे खड़ी एक बस से टकरा गई। इस हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 10 बजे पुणे-नासिक हाईवे पर नारायणगांव के पास हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मिनी वैन नारायणगांव की तरफ जा रही थी, तभी पीछे से एक टेंपो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वैन का रास्ता बदल गया और वह बस से जा टकराई। इस हादसे में वैन में सवार नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में मिनी वैन में सवार सभी नौ यात्रियों की मौत हो गई है। हादसे की फिलहाल जांच की जा रही है। इस मामले में अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि बीते गुरुवार को मुंबई दहिसर टोल नाके पर एक कार डंपर से टकरा गई थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं, एक यात्री को सुरक्षित बचाया गया था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में आग लग गई थी और वह जलकर राख हो गई थी। डंपर के अगले हिस्से में भी आग लग गई थी। हादसे का वीडियो भी सामने आया था।

घटनास्‍थल पर लोगों में इस हादसे को लेकर चीख पुकार मच गई थी। कार में आग इतनी तेजी से लगी थी कि किसी को इस हादसे में बचाव करने का मौका तक नहीं मिला था। रोड से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी थी।

वहीं, इससे पहले महाराष्ट्र में मुंबई-नासिक महामार्ग पर एक भीषण हादसा हुआ था। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और 15 घायल हो गए थे। यह हादसा ठाणे जिले शाहपुर में हुआ था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ, सहकारिता मॉडल से युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगार

मुंबई ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता आधारित मोबिलिटी मॉडल को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र में ‘भारत…

महाराष्ट्र में महंगा होगा दूध, दही-पनीर के भी बढ़ेंगे दाम; कब से लागू होंगी नई कीमतें?

मुंबई ( इंडियन व्यू टीम) : महाराष्ट्र में गाय और भैंस दोनों के दूध की कीमत बढ़ने जा रही है। यहां दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी होने जा रही है। नई कीमतें मंगलवार, 11 अगस्त से लागू होंगी। दूध के साथ…

गृह मंत्री अमित शाह ने अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से किया सम्मानित

पुणे ( इंडियन व्यू टीम) : महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन 29 अगस्त से

मुंबई : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का बहुप्रतीक्षित सीज़न-12 शुक्रवार, 29 अगस्त से शुरू होगा। ग्यारह रोमांचक और सफल सीज़नों के बाद अब लीग अपने 12वें अध्याय की ओर बढ़ रही है, जो दर्शकों के लिए एक बार फिर से जबरदस्त रोमांच…