पीयूष चावला ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास
भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। वह पिछले साल मुंबई इंडियंस की ओर से खेले थे और इस साल आईपीएल 2025 की नीलामी में भी शामिल हुए थे, लेकिन किसी टीम ने नहीं खरीदा। साभार…

भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। वह पिछले साल मुंबई इंडियंस की ओर से खेले थे और इस साल आईपीएल 2025 की नीलामी में भी शामिल हुए थे, लेकिन किसी टीम ने नहीं खरीदा।

सीजन खत्म होने के बाद उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर रिटायरमेंट की घोषणा की। इस पोस्ट में उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की यादें साझा कीं और लिखा, “अब इस अध्याय को खत्म कर रहा हूं। मैं क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले रहा हूं। इस शानदार सफर में हमेशा साथ देने के लिए आप सभी का शुक्रिया!”
https://www.instagram.com/piyushchawla_official_/p/DKjWnE3J91T/
उन्होंने रिटायरमेंट नोट में लिखा कि “मैदान पर दो दशक से अधिक समय बिताने के बाद, अब इस खूबसूरत खेल को अलविदा कहने का समय आ गया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने से लेकर 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप टीम का हिस्सा बनने तक, इस अविश्वसनीय सफर का हर पल किसी आशीर्वाद से कम नहीं है. ये यादें हमेशा मेरे दिल में रहेंगी। ,”
उन्होंने उन सभी टीमों (PBKS, KKR, CSK और MI) को भी धन्यवाद दिया, जिसके लिए वो खेले. उन्होंने लिखा, “इंडियन प्रीमियर लीग मेरे करियर का एक विशेष अध्याय रहा है और मैंने इसमें खेलने के हर पल का आनंद लिया है।”
उन्होंने बीसीसीआई, यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन), जीसीए (गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन) और अपने सभी कोचों को भी धन्यवाद दिया। अपने परिवार को स्ट्रेंथ बताते हुए उन्होंने अपने पिता के लिए स्पेशल मैसेज लिखा, “मेरे स्वर्गीय पिताजी का विशेष उल्लेख कर रहा हूं, जिनके विश्वास ने मुझे भरोसा दिलाया. उनके बिना ये सफर कभी संभव नहीं हो पाता। ”
उन्होंने आगे लिखा, “आज मेरे लिए बहुत इमोशनल दिन है, क्योंकि मैं आधिकारिक तौर पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर रहा हूं। भले ही मैं क्रीज से दूर चला जाऊं, लेकिन क्रिकेट हमेशा मेरे अंदर जीवित रहेगा। अब मैं एक नए सफर की शुरुआत करने के लिए उत्सुक हूं, जिसमें मैं इस खूबसूरत खेल की भावना और सबक को अपने साथ लेकर चलूंगा।“
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
