पीएम मोदी की प्रशंसा से अभिभूत पीवी सिंधु, बोलीं- आपका समर्थन मेरे लिए प्रेरणा
प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के 136वें एपिसोड में जापान ओपन का खिताब जीतने पर पीवी सिंधु की जमकर प्रशंसा की। पीएम मोदी से मिली तारीफ से पीवी सिंधु गदगद नजर आईं। उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए उनके शब्दों को…

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के 136वें एपिसोड में जापान ओपन का खिताब जीतने पर पीवी सिंधु की जमकर प्रशंसा की। पीएम मोदी से मिली तारीफ से पीवी सिंधु गदगद नजर आईं। उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए उनके शब्दों को अपने लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा बताया।
सिंधु ने 'एक्स' पर लिखा, "सर, आपकी शुभकामनाओं और हौसला बढ़ाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। 'मन की बात' में आपका मेरा जिक्र करना सचमुच मेरे लिए सम्मान की बात है। आपके शब्द मुझे और ज्यादा मेहनत करने, बेहतरीन काम करने और भारत का मान बढ़ाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करते हैं। आपके लगातार सहयोग और आशीर्वाद के लिए मैं आपकी आभारी हूं।"
पीएम मोदी ने मन की बात में सिंधु का जिक्र करते हुए उन्हें जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सिंधु की इस उपलब्धि पर देश को गर्व है।

जापान ओपन के खिताबी मुकाबले में सिंधु का प्रदर्शन लाजवाब रहा। उन्होंने अकाने यामागुची को एकतरफा मुकाबले में 21-17, 21-17 से हराते हुए पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट की शुरुआत में संघर्ष करती नजर आईं सिंधु ने फाइनल में अपने शानदार खेल के बूते यामागुची को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया था।
पिछले दो साल में यह सिंधु का पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब भी रहा। इससे पहले सिंधु ने अपना आखिरी बीडब्ल्यूएफ खिताब दिसंबर 2024 में सैयद मोदी टूर्नामेंट के रूप में जीता था। हालांकि, सिंधु को जापान ओपन में किस्मत का भी अच्छा साथ मिला। प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने विश्व की नंबर 5 खिलाड़ी हान यू को मात दी।
https://twitter.com/Pvsindhu1/status/2081286419054842223
वहीं, क्वार्टर फाइनल और फिर सेमीफाइनल में विपक्षी खिलाड़ी के चोटिल होने की वजह से सिंधु को सेमीफाइनल और फाइनल का आसानी से टिकट मिल गया। जापान ओपन का खिताब जीतने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए भी सिंधु को बधाई दी थी। उन्होंने सिंधु की इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया था।
https://twitter.com/narendramodi/status/2078790599302619197
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
