नेमार ने सैंटोस के साथ दिसंबर तक बढ़ाया अनुबंध
साओ पाउलो : ब्राज़ीलियाई स्टार फुटबॉलर नेमार ने अपने घरेलू क्लब सैंटोस एफसी के साथ अपना अनुबंध दिसंबर 2025 तक बढ़ा दिया है। क्लब में जनवरी 2025 के अंत में लौटने के बाद चोटों के कारण उनका योगदान सीमित रहा है। उनका मौजूदा…

साओ पाउलो : ब्राज़ीलियाई स्टार फुटबॉलर नेमार ने अपने घरेलू क्लब सैंटोस एफसी के साथ अपना अनुबंध दिसंबर 2025 तक बढ़ा दिया है। क्लब में जनवरी 2025 के अंत में लौटने के बाद चोटों के कारण उनका योगदान सीमित रहा है। उनका मौजूदा करार इसी सप्ताह समाप्त होने वाला था, जिसे अब छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।
नेमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा,"मैंने सैंटोस के साथ अपना अनुबंध बढ़ा दिया है। मैं गया, वापस आया और वहीं रुका जहां सब कुछ शुरू हुआ था — और जहां यह कभी खत्म नहीं होगा।"
हालांकि, अनुबंध को 2026 विश्व कप तक क्यों नहीं बढ़ाया गया, इस पर न तो नेमार और न ही क्लब की ओर से कोई स्पष्टीकरण दिया गया। गौरतलब है कि नए ब्राजील कोच कार्लो एंसेलोटी ने हाल ही में संकेत दिया था कि वह नेमार की फिटनेस पर भरोसा कर रहे हैं और उन्हें 2026 विश्व कप में खेलते देखना चाहते हैं।
सैंटोस के लिए अपने पहले कार्यकाल (2009–2013) में नेमार ने 225 मैचों में 138 गोल किए थे और क्लब को 6 प्रमुख खिताब जिताने में मदद की थी। हालांकि इस बार उनकी वापसी कुछ विवादों के साथ रही।
1 जून को बोटाफोगो के खिलाफ मैच में नेमार को हैंड बॉल से गोल करने की कोशिश में रेड कार्ड दिखाया गया। उस समय उनके पास पहले से ही एक येलो कार्ड था। उनका गोल रद्द कर दिया गया और बाद में बोटाफोगो ने 86वें मिनट में विजयी गोल दागा।
अल-हिलाल से विदाई
सऊदी क्लब अल-हिलाल ने नेमार का अनुबंध आपसी सहमति से छह महीने पहले ही समाप्त कर दिया था। एसीएल चोट के कारण वह एक साल तक बाहर रहे और क्लब का मानना था कि नेमार अब पहले जैसा प्रदर्शन नहीं कर सकते। अल-हिलाल के लिए उन्होंने सिर्फ 7 मैच खेले थे।
नेमार इससे पहले बार्सिलोना और पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) में भी खेल चुके हैं, लेकिन वहां से विदाई के समय भी उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, हालांकि उन्होंने कई खिताब और गोल भी दिलाए।
सैंटोस एफसी फिलहाल ब्राजीलियन लीग में 12 मैचों में 11 अंकों के साथ 15वें स्थान पर है। क्लब 2023 में रीलेगेट हुआ था लेकिन पिछले वर्ष फिर से टॉप डिविज़न में लौटा है। नेमार की वापसी और अनुबंध विस्तार से उम्मीद जताई जा रही है कि सैंटोस को मजबूती मिलेगी और टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
