मैत्री मैचों से बाहर नेमार, विश्व कप टीम में जगह पर सवाल
ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर नेमार को इस महीने अमेरिका में होने वाले मैत्री मैचों के लिए ब्राजील की फुटबॉल टीम में जगह नहीं दी गई है, जिससे उनके विश्व कप में खेलने की संभावनाओं पर संदेह पैदा हो गया है। नेमार, जो ब्राजील…

ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर नेमार को इस महीने अमेरिका में होने वाले मैत्री मैचों के लिए ब्राजील की फुटबॉल टीम में जगह नहीं दी गई है, जिससे उनके विश्व कप में खेलने की संभावनाओं पर संदेह पैदा हो गया है।
नेमार, जो ब्राजील के पूर्व कप्तान भी रह चुके हैं, अक्टूबर 2023 में चोटिल हुए थे और तब से पूर्ण फिटनेस हासिल करने में संघर्ष कर रहे हैं। ब्राजील की टीम 26 मार्च को बोस्टन में फ्रांस के खिलाफ और चार दिन बाद ऑरलैंडो में क्रोएशिया के खिलाफ मैत्री मैच खेलेगी।
ब्राजील के कोच कार्लो एंसेलोटी ने सोमवार को कहा, ‘‘यह टीम उन खिलाड़ियों से बनाई गई है जो पूरी तरह फिट हैं।’’ हाल ही में ब्राजीलियन लीग में सैंटोस और कोरिनथियंस के बीच 1-1 ड्रॉ में नेमार का प्रदर्शन अपेक्षित स्तर पर नहीं था।

साओ पाउलो में मीडिया से बात करते हुए नेमार ने कहा कि दो मैत्री मैचों के लिए टीम में शामिल न होने से उन्हें दुख और निराशा हुई है। हालांकि, उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि वे विश्व कप टीम में जगह बनाने में सफल होंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा पूरा ध्यान हर अभ्यास सत्र और हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करने पर है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम अपना लक्ष्य हासिल करेंगे। अभी अंतिम टीम का चयन होना बाकी है।’’ विश्व कप टीम की घोषणा 18 मई को की जाएगी और टीम का अंतिम अभ्यास मैच 31 मई को रियो डी जनेरियो में पनामा के खिलाफ होगा।
सम्बंधित ख़बरें
सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।
मानवता के आगे पीछे छूटा रिकॉर्ड, बेग्स और डी ओलिवेरा को फेयर प्ले पुरस्कार
बोस्टन मैराथन के धावक आरोन बेग्स और रॉबसन डी ओलिवेरा को अंतरराष्ट्रीय फेयर प्ले पुरस्कार के लिए चुना गया है।
भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन
आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
