द इंडियन व्यू

नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में रजत पदक और यशवीर सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया

देहरादून ( ओम प्रकाश सिमल्टी) : ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में रजत पदक जीता है, जबकि यशवीर सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में सत्र का सर्वश्रेष्ठ 85.83…

Ragwendra P Singh
August 1, 2026
1 min read
नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में रजत पदक और यशवीर सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया

देहरादून ( ओम प्रकाश सिमल्टी) : ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में रजत पदक जीता है, जबकि यशवीर सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में सत्र का सर्वश्रेष्ठ 85.83 मीटर का थ्रो किया।

वहीं, यशवीर ने अंतिम प्रयास में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 85.41 मीटर का प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किया। इस पदक के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। इनमें पांच स्वर्ण, 12 रजत और छह कांस्य पदक शामिल हैं।

राष्ट्रमंडल खेल की शुरुआत 1930 में 'ब्रिटिश एम्पायर गेम्स' के रूप में हुई थी। तब से हर चार साल में इन खेलों का आयोजन किया जाता है, हालांकि द्वितीय विश्व युद्ध के कारण 1942 और 1946 में प्रतियोगिता नहीं हो सकी।

ऑस्ट्रेलिया सबसे अधिक पांच बार इन खेलों की मेजबानी कर चुका है, जबकि 2026 में स्कॉटलैंड का ग्लासगो चौथी बार मेजबान बनेगा। भारत ने अब तक एक बार, 2010 में नई दिल्ली में इन खेलों का सफल आयोजन किया था।

 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।