नार्वे शतरंज : नाकामुरा ने तोड़ा गुकेश का विजय रथ, एरिगैसी की शानदार वापसी
अमेरिका के ग्रैंड मास्टर हिकारू नाकामुरा ने विश्व विजेता डी गुकेश की क्लासिकल प्रारूप में लगातार जीत के सिलसिले को तोड़ते हुए पूरे तीन अंक हासिल किये, जबकि अर्जुन एरिगैसी ने नॉर्वे शतरंज में फैबियानो कारुआना को हराकर…

अमेरिका के ग्रैंड मास्टर हिकारू नाकामुरा ने विश्व विजेता डी गुकेश की क्लासिकल प्रारूप में लगातार जीत के सिलसिले को तोड़ते हुए पूरे तीन अंक हासिल किये, जबकि अर्जुन एरिगैसी ने नॉर्वे शतरंज में फैबियानो कारुआना को हराकर फिर से खिताबी दौड़ में लौटे।

शुरुआती मुकाबलों में पिछड़ने के बाद गुकेश ने इस प्रतियोगिता में लय हासिल कर शानदार वापसी की थी। उन्होंने छठे और सातवें दौर में मैग्नस कार्लसन और एरिगैसी पर जीत दर्ज की थी। वह हालांकि नाकामुरा को चार घंटे तक चले मैच में ज्यादा परेशान नहीं कर सके और अमेरिका के खिलाड़ी ने क्लासिकल प्रारूप में जीत के साथ पूरे तीन अंक हासिल किये।
भारतीय खिलाड़ी एरिगैसी ने आठवें दौर के अहम मुकाबले में सफेद मोहरों से खेल रहे नॉर्वे शतरंज के पूर्व चैंपियन कारुआना को ‘टाइम’ प्रारूप में हराकर शानदार जीत दर्ज की।
टूर्नामेंट में दो और दो बचे हुए है और गुकेश 11.5 अंकों के साथ नाकामुरा के साथ तीसरे स्थान पर है। एरिगैसी से हारने के बाद भी कारुआना (12.5 अंक) तालिका में शीर्ष पर है। आर्मागेडन टाई-ब्रेक में चीन के वेई यी से हारने वाले कार्लसन 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि एरिगैसी 10.5 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
