ध्रुव शारदा ने पहले दिन बनाई बढ़त, मां अनुराधा ने भी दर्ज कराई दमदार मौजूदगी
लखनऊ। दिल्ली के ध्रुव शारदा ने प्रथम नॉर्थ ज़ोन टेनपिन बॉलिंग रैंकिंग टूर्नामेंट के पहले दिन दमदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त बना ली। दिल्ली के धीर सिंह प्रथम नॉर्थ ज़ोन टेनपिन बॉलिंग रैंकिंग टूर्नामेंट उत्तर प्रदेश टेनपिन…

लखनऊ। दिल्ली के ध्रुव शारदा ने प्रथम नॉर्थ ज़ोन टेनपिन बॉलिंग रैंकिंग टूर्नामेंट के पहले दिन दमदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त बना ली।

प्रथम नॉर्थ ज़ोन टेनपिन बॉलिंग रैंकिंग टूर्नामेंट
उत्तर प्रदेश टेनपिन बॉलिंग एसोसिएशन (यूपीटीबीए) के तत्वावधान में लखनऊ के लुलू मॉल स्थित फंटुरा बॉलिंग सेंटर में आयोजित टूर्नामेंट में पहले राउंड में ध्रुव ने कुल 1102 पिनफॉल अर्जित किए और 183.67 के औसत स्कोर के साथ बढ़त बनाई और सबसे आगे रहे। उन्हें कड़ी टक्कर उत्तर प्रदेश के सुमित वैश्य ने दी, जिन्होंने 1064 पिनफॉल और 177.33 औसत स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे है।
वहीं दिल्ली की अनुराधा शारदा (ध्रुव की माता) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1035 पिनफॉल के साथ 172.50 औसत स्कोर बनाकर तीसरे स्थान पर जगह बनाई। दिन का सबसे ऊंचा व्यक्तिगत स्कोर 239 रहा, जिसे दिल्ली के धीर सिंह ने हासिल कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
यूपीटीबीए के सचिव दिलीप सिंह ने बताया कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में उत्तर भारत के चार राज्यों से कुल 43 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें दिल्ली से 20, उत्तर प्रदेश से 16, मध्य प्रदेश से 5 और हरियाणा से 2 खिलाड़ी शामिल है। इसमें अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कई उभरते हुए सितारे भी भाग ले रहे है।
टूर्नामेंट का समापन 12 जून को दोपहर 3 बजे पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। टूर्नामेंट का समापन 12 जून को दोपहर 3 बजे पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
