धनतेरस के दिन कर लें ये खास उपाय, अकाल मृत्यु के भय से मिलेगी मुक्ति
सनातन धर्म में दिवाली से ठीक पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. इस दिन सुख-समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी और भगवान…

सनातन धर्म में दिवाली से ठीक पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. इस दिन सुख-समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है. धनतेरस के अवसर पर सोना, चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है.
इसके अलावा ये भी मान्यता है कि ये खास दिन शत्रुओं और अकाल मृत्यु से मुक्ति पाने का भी दिन होता है. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन कुछ खास उपाय करने से अकाल मृत्यु का नाश हो जाता है. आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि इस दिन क्या उपाय करें.
कब मनाया जाएगा धनतेरस (Dhanteras 2025)
इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा. इस दिन खरीदारी के साथ ही यम का दीपक जलाया जाता है. इसे यमराज की पूजा का विशेष दिन माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यम का दीपक जलाने से भय और अकाल मृत्यु का डर दूर हो जाता है. आइए विस्तार से जानते हैं इसके शक्तिशाली उपाय के बारे में.
धनतेरस के दिन होती है यमराज की पूजा
शास्त्रों के अनुसार, एकमात्र धनतेरस के ही दिन मृत्यु के देवता यम देव की पूजा दीप दान करके की जाती है. स्कंद पुराण में भी इसका जिक्र किया गया है कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के प्रदोष काल में घर के बाहर यमराज के निमित्त दीप करने से अकाल मृत्यु का खतरा दूर होता है. हालांकि, छोटी दीपावली के दिन भी दीपदान किया जाता है.
धनतेरस पर करें ये खास उपाय (Dhanteras ke Upay)
शास्त्रों के अनुसार, धनतेरस के दिन गोबर का दीया बनाकर उसमें सरसों तेल डाल लें. इसके बाद उसे घर में ही जलाकर बाहर कहीं दूर किसी कूड़े के ढेर या नाली के पास दक्षिण (South Direction) की दिशा में मुख करके रख दें. इसके बाद जल चढ़ाएं. ध्यान रहे कि ये उपाय सूर्यास्त के बाद ही करना चाहिए.
जब परिवार के सभी सदस्य घर आ जाएं तब इसे करना बेहतर होता है. ऐसा करने से परिवारजनों के ऊपर से अल्प मृत्यु का खतरा दूर होता है तथा प्रेत बाधा का भी नाश होता है. यह भी माना जाता है कि इस दिन दीपदान करने से शत्रुओं से भी मुक्ती मिलती है.
धनतेरस कथा सुनना
- मान्यता है कि धनतेरस के दिम यमराज और राजा हेमा के पुत्र की कथा सुनने से अकाल मृत्यु का भय दूर हो जाता है.
- शाम की पूजा के बाद परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ बैठकर इस यम कथा को पढ़ना या सुनना चाहिए.
- ऐसा माना जाता है कि जो लोग धनतेरस पर दीपदान करते हैं और कहानी सुनते हैं उन्हें यमराज के प्रकोप और अकाल मृत्यु से सुरक्षा मिलती है.
Read More
सम्बंधित ख़बरें
सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार
संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…
देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…
1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?
हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…
छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर
छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…
