धनतेरस कब है? जानिए सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
हिंदू धर्म में धनतेरस (Dhanteras 2025) का विशेष महत्व होता है. पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि में धनतेरस मनाया जाता है. इस साल त्रयोदशी तिथि दो दिन होने के कारण धनतरेस की तिथि को लेकर…

हिंदू धर्म में धनतेरस (Dhanteras 2025) का विशेष महत्व होता है. पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि में धनतेरस मनाया जाता है. इस साल त्रयोदशी तिथि दो दिन होने के कारण धनतरेस की तिथि को लेकर लोगों में कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है. मान्यता है कि इस दिन कुबेर जी के साथ मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है.
इसके अलावा इस दिन सोना-चांदी, गणेश-लक्ष्मी मूर्ति के अलावा बर्तन, झाड़ू, सोना-चांदी और अन्य चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है. इसके साथ ही 5 दिनों के होने वाले दिवाली के पर्व का आरंभ हो जाता है. ऐसे में आइए आपको धनतेरस की सही तिथि और खरीदारी का सही समय के बारे में बताते हैं.
धनतेरस कब है? (Dhanteras 2025)
पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथी 18 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 08 बजकर 18 मिनट से आरंभ हो रही हैं जो 19 अक्टूबर रविवार को दोपहर 01 बजकर 51 मिनट तक रहेगी. प्रदोष काल के कारण धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर यानी शनिवार को मनाया जाएगा.
धनतेरस पर खरीदारी का समय (Kharidari Ka Shubh Muhurat)
अगर आप इस धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए धनत्रयोदशी के दिन सोना खरीदना बेहद शुभ है. आप 19 अक्टूबर को 12 बजकर 18 मिनट से 06 बजकर 26 मिनट तक सोना खरीद सकते हैं.
वहीं अगर आप चांदी खरीदने जा रहे हैं तो आप धनत्रयोदशी के दिन चांदी खरीदना शुभ है. चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त 19 अक्टूबर को 06 बजकर 26 मिनट से 01 बजकर 51 मिनट तक है.
धनतेरस पर दिया जलाने की परंपरा
धरनतेर के दिन दीपदान करने की परंपरा है. मान्यता है कि इस दिन घर और बाहर दीया जलाने से आपके घर में सुख-शांति बना रहता है. परंपरा के अनुसार इस दिन लगभग 13 दीया जलाने का विधान है. जिसमें से एक यम देवता के लिए दक्षिण दिशा में जलाया जाता है. दूसरा दीया मां लक्ष्मी के लिए जलाया जाता है. जबकि 2 दीये मुख्य द्वार के अगल-बगल और 1 दीया तुलसी जी के लिए तथा 1 दिया छत पर और बाकी दीये पवित्र स्थान पर जलाए जाते हैं. Read More
सम्बंधित ख़बरें
सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार
संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…
देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…
1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?
हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…
छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर
छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…
