द इंडियन व्यू

द्वितीय लखनऊ जिला पिकलबॉल चैंपियनशिप 1 एवं 2 अगस्त को, 200 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम

लखनऊ। राजधानी में तेजी से लोकप्रिय हो रहे पिकलबॉल खेल को बढ़ावा देने और उभरते खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से द्वितीय लखनऊ जिला पिकलबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 1 एवं 2 अगस्त 2026 को पिकल डोम,…

Ragwendra P Singh
July 31, 2026
2 min read
द्वितीय लखनऊ जिला पिकलबॉल चैंपियनशिप 1 एवं 2 अगस्त को, 200 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम

लखनऊ। राजधानी में तेजी से लोकप्रिय हो रहे पिकलबॉल खेल को बढ़ावा देने और उभरते खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से द्वितीय लखनऊ जिला पिकलबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 1 एवं 2 अगस्त 2026 को पिकल डोम, चिनहट, लखनऊ में किया जाएगा।

यह चैंपियनशिप लखनऊ पिकलबॉल एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश पिकलबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। उत्तर प्रदेश पिकलबॉल एसोसिएशन को उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है, जबकि प्रतियोगिता का आयोजन पिकल डोम के सहयोग से किया जा रहा है।

आयोजन सचिव रणवीर सिंह ने बताया कि दो दिवसीय इस चैंपियनशिप में लखनऊ सहित आसपास के जिलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में लगभग 200 से अधिक खिलाड़ियों तथा 500 से अधिक दर्शकों एवं खेलप्रेमियों की उपस्थिति रहने की संभावना है। खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस, तकनीकी कौशल, फुर्ती और खेल भावना का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

साभार : गूगल

प्रतियोगिता के लिए चार आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं। इनमें अंडर-19 (वर्ष 2008 अथवा उसके बाद जन्मे खिलाड़ी), अंडर-23 (वर्ष 2004 अथवा उसके बाद जन्मे खिलाड़ी), 23 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (ओपन) तथा वेटरन्स 40+ वर्ग शामिल हैं।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में पेशेवर मैच व्यवस्था, सुव्यवस्थित टूर्नामेंट प्रबंधन और खिलाड़ियों के लिए खेल के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। विभिन्न वर्गों के विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पुरस्कार और विशेष सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पिकलबॉल कम समय में देश के तेजी से लोकप्रिय होते खेलों में शामिल हो गया है। यह खेल सभी आयु वर्गों के लिए उपयुक्त है और फिटनेस, संतुलन, समन्वय, एकाग्रता तथा मानसिक सक्रियता को बढ़ावा देता है। चैंपियनशिप का उद्देश्य लखनऊ में पिकलबॉल की मजबूत खेल संस्कृति विकसित करना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।

आयोजन समिति ने लखनऊ एवं आसपास के जिलों के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल अकादमियों, अभिभावकों और खेलप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

इच्छुक खिलाड़ी शीघ्र पंजीकरण कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं, जबकि खेलप्रेमियों के लिए यह आयोजन उच्चस्तरीय पिकलबॉल मुकाबलों का आनंद लेने और इस तेजी से लोकप्रिय हो रहे खेल को करीब से जानने का सुनहरा अवसर होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।