द इंडियन व्यू

टेनेरिफ ओपन : दीक्षा डागर की शानदार शुरुआत

भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने स्पेन में बेहतरीन शुरुआत की और वह यहां खेली जा रही लेडीज यूरोपीय टूर की प्रतियोगिता टेनेरिफ महिला ओपन में दो अंडर 70 का स्कोर बनाकर पहले दिन संयुक्त छठे स्थान पर रहीं। साभार : गूगल दीक्षा…

Ragwendra P Singh
June 6, 2025
1 min read
टेनेरिफ ओपन : दीक्षा डागर की शानदार शुरुआत

भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने स्पेन में बेहतरीन शुरुआत की और वह यहां खेली जा रही लेडीज यूरोपीय टूर की प्रतियोगिता टेनेरिफ महिला ओपन में दो अंडर 70 का स्कोर बनाकर पहले दिन संयुक्त छठे स्थान पर रहीं।

साभार : गूगल

दीक्षा शीर्ष पर चल रही आयरलैंड की लॉरेन वाल्श और डेनमार्क की सोफी किब्सगार्ड नीलसन से तीन शॉट पीछे हैं, जिन्होंने पांच अंडर 67 का स्कोर बनाया।

इस प्रतियोगिता में भाग ले रही अन्य भारतीय खिलाड़ियों में अवनी प्रशांत (71), हिताशी बक्शी (72), त्वेसा मलिक (73) और स्नेहा सिंह (77) भी हैं। भारतीय खिलाड़ियों में दीक्षा के अलावा अवनी प्रशांत ने अच्छा प्रदर्शन किया और वह पहले दौर के बाद संयुक्त 17वें स्थान पर हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।