'दबाव पसंद है': श्रेयस अय्यर की कप्तानी का नया कीर्तिमान
'कप्तानी में हमेशा दबाव होता है, मुझे नेतृत्व करना पसंद है।' श्रेयस अय्यर की इस बात में कितना वजन है, इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि यह क्रिकेटर अपनी कप्तानी में एक साल के भीतर चौथा फाइनल खेलने जा रहा है। साभार :…

'कप्तानी में हमेशा दबाव होता है, मुझे नेतृत्व करना पसंद है।' श्रेयस अय्यर की इस बात में कितना वजन है, इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि यह क्रिकेटर अपनी कप्तानी में एक साल के भीतर चौथा फाइनल खेलने जा रहा है।

'सरपंच साहब' के नाम से चर्चित अय्यर ने इसी महीने आईपीएल फाइनल में पंजाब किंग्स का नेतृत्व किया था और अब सोबो मुंबई फाल्कंस को अपनी कप्तानी में टी-20 मुंबई लीग के फाइनल में पहुंचाया है।
टूर्नामेंट से इतर अय्यर ने कप्तानी को लेकर कहा कि उन्हें नेतृत्व करना पसंद हैं। उसके साथ आने वाली चुनौतियों और जिम्मेदारियों का आनंद उठाते हैं।
उन्होंने कहा, 'कप्तानी में हमेशा प्रेशर होता है लेकिन मुझे अगुआई करना पसंद है। मैं इसे 22 साल की उम्र से कर रहा हूं और मैं इसके साथ आने वाली चुनौती और जिम्मेदारी को उठाने का आनंद लेता हूं।' टी-20 मुंबई लीग के सेमीफाइनल में मंगलवार को मुंबई फाल्कंस ने बांद्रा ब्लास्टर्स को 5 विकेट से हराया।
अब श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली फाल्कंस 12 जून को वानखेड़े स्टेडियम में मराठा रॉयल्स के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलेगी। अक्सर कहा जाता है कि कुछ लोग पैदा ही लीडर होते हैं।
'सरपंच साहब' श्रेयस अय्यर कुछ ऐसे ही हैं। यह बात बतौर कप्तान उनके प्रदर्शन से भी साबित होता है। पिछले एक साल में वह अपनी कप्तानी में अलग-अलग टीमों को अलग-अलग 4 टूर्नामेंट्स के फाइनल में पहुंचाया है।
अय्यर ने मई 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी कप्तानी में आईपीएल चैंपियन बनाया। उसके बाद वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई की कप्तानी करते हुए टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाया। इसी महीने उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 का फाइनल खेला। अब अय्यर की कप्तानी वाली मुंबई फाल्कंस टी-20 मुंबई लीग के फाइनल में पहुंची है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
