द इंडियन व्यू

इंडिया मास्टर्स बनाम वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच खिताबी भिड़ंत, पुरानी यादें होंगी ताजा

रायपुर: क्रिकेट के दो सर्वकालिक महान खिलाड़ियों-सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा की मौजूदगी में रविवार को रायपुर के एसवीएनएस स्टेडियम में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) 2025 के फाइनल में इंडिया मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स…

Ragwendra P Singh
March 15, 2025
2 min read
इंडिया मास्टर्स बनाम वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच खिताबी भिड़ंत, पुरानी यादें होंगी ताजा

रायपुर: क्रिकेट के दो सर्वकालिक महान खिलाड़ियों-सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा की मौजूदगी में रविवार को रायपुर के एसवीएनएस स्टेडियम में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) 2025 के फाइनल में इंडिया मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच रोमांचक मुकाबले के लिए मंच तैयार है।

टूर्नामेंट से पहले खिताब की प्रबल दावेदार टीमों में से एक इंडिया मास्टर्स ने आईएमएल में लगभग बेदाग प्रदर्शन किया। साथ ही इस टीम ने ग्रुप चरण में ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के हाथों मिली एकमात्र हार का बदला भी चुकता किया और गुरुवार को पहले सेमीफाइनल में शेन वॉटसन की टीम को हराकर फाइनल में पहुंचे। घरेलू टीम ने अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका मास्टर्स के खिलाफ चार रन की जीत से की।

उसके बाद इंग्लैंड मास्टर्स के खिलाफ नौ विकेट से जीत दर्ज की। फिर इंडिया मास्टर्स ने दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स को 8 विकेट से हराकर जीत की हैट्रिक पूरी की। ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ने चौथे मैच में हालांकि उनकी जीत का सिलसिला तोड़ दिया था। सचिन तेंदुलकर की टीम ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को 7 रन से हराकर अपनी लय फिर से हासिल की और ग्रुप स्टेज पर आईएमएल पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही। फिर उसने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स को 94 रन के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह पक्की की।

दूसरी ओर, वेस्टइंडीज मास्टर्स ने भी ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स और इंग्लैंड मास्टर्स के खिलाफ लगातार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। हालांकि, वे श्रीलंका मास्टर्स और इंडिया मास्टर्स से लगातार हार के साथ लड़खड़ा गए। फिर अपने अंतिम ग्रुप मैच में दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स पर मिली 29 रन की महत्वपूर्ण जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

सेमीफाइनल में इस टीम ने श्रीलंका मास्टर्स को छह रन से हराकर फाइनल में कदम रखा। दोनों टीमें पहले आईएमएल 2025 के बहुप्रतीक्षित फाइनल की तैयारी कर रही हैं, ऐसे में प्रशंसक तेंदुलकर और लारा के बीच पुरानी यादों को ताज़ा करने के लिए उत्सुक हैं।

यह प्रतिष्ठित प्रतिद्वंद्विता ग्रुप चरण के दौरान तेंदुलकर के आराम करने के कारण मैदान पर नहीं दिख पायी थी। तेंदुलकर बनाम लारा मुकाबला एक रोमांचक टूर्नामेंट का एक उपयुक्त अंत होने का वादा करता है, जिससे प्रशंसकों को क्रिकेट के सुनहरे दिनों को फिर से जीने का मौका मिलेगा। प्रशंसक कलर्स सिनेप्लेक्स (एचडी और एसडी) और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स पर शाम 7 बजे लाइव एक्शन भी देख सकते हैं और टीवी पर और जियोहॉटस्टार पर लाइवस्ट्रीमिंग कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

201 रन देकर एक विकेट लेने वाले डफी के बचाव में उतरे मैट हेनरी, बताई बड़ी वजह

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जैकब डफी का समर्थन करते हुए उन्हें शानदार गेंदबाज और टीम को सबसे पहले रखने वाली मानसिकता का खिलाड़ी बताया है।

आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा

टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।

वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में

वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।