तिलक वर्मा ने दिखाया असली दम, सूर्या बोले – मुंबई इंडियंस है असली गुरुकुल
भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप फाइनल के हीरो तिलक वर्मा की तारीफ करते हुए उनके बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस को दिया है। उन्होंने एमआई को गुरुकुल बताते हुए कहा कि वो खिलाड़ी…

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप फाइनल के हीरो तिलक वर्मा की तारीफ करते हुए उनके बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस को दिया है।
उन्होंने एमआई को गुरुकुल बताते हुए कहा कि वो खिलाड़ी तैयार करते हैं। एशिया कप फाइनल में तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंदों में 69 रनों की नाबाद पारी खेली थी। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 28 सितंबर को हुए उस खिताबी मुकाबले में वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
उनकी पारी उनके करियर की अबतक की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से है। टी-20 में उनके दो शतकों से भी कहीं बेहतर। वजह ये कि वर्मा जब बैटिंग के लिए आए तब भारतीय टीम संघर्ष कर रही थी और वह अंत तक मोर्चा संभाले रहे और टीम को चैंपियन बनाकर ही लौटे।

सूर्यकुमार यादव ने खेल पत्रकार और यूट्यूबर विमल कुमार से बातचीत में तिलक वर्मा की तारीफ करते हुए उनके शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुंबई इंडियंस को दिया है। आईपीएल फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से सूर्या के इंटरव्यू का एक वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में सूर्यकुमार यादव तिलक वर्मा को लेकर कहते दिखते हैं, 'जब हम दक्षिण अफ्रीका में थे (नवंबर 2024 में) और उसने 2 शतक जड़े तब हमें पता चल गया कि तिलक वर्मा आ चुका है। लेकिन उसने हमें असली तिलक वर्मा फाइनल (एशिया कप) में दिखाया। उसने दिखाया की असली तिलक वर्मा क्या है।'
सूर्या ने वर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्थापित होने का श्रेय मुंबई इंडियंस को देते हुए कहा, 'हम सभी- मैं, बुमराह, तिलक, रोहित भाई और हार्दिक ने भारत से पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेला था। मुंबई इंडियंस एक गुरुकुल की तरह है। मुंबई इंडियंस वो गुरुकुल है जहां वे खिलाड़ी तैयार करते हैं।
हम वहां पर ऐसे प्रेशर सिचुएशन में बैटिंग करते और व जब जो प्रेशर होता है हम ट्राई करते हैं रेप्लिकेट करने का जब हम इंडिया को खेलते हैं तब। इसलिए जब हम इंडिया के लिए खेले तब हम पहले ही से तैयार थे।'
सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा, 'तिलक को पता था कि वह इस तरह के दबाव वाली परिस्थितियों में पहले भी खेल चुका है और उसने ऐसी परिस्थितियों में पहले भी अच्छी पारियां खेल चुका है। मैं भी पहले ऐसी स्थिति का सामना कर चुका हूं। इसलिए मुझे पता है कि क्या करने की जरूरत है।'
सम्बंधित ख़बरें
सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।
मानवता के आगे पीछे छूटा रिकॉर्ड, बेग्स और डी ओलिवेरा को फेयर प्ले पुरस्कार
बोस्टन मैराथन के धावक आरोन बेग्स और रॉबसन डी ओलिवेरा को अंतरराष्ट्रीय फेयर प्ले पुरस्कार के लिए चुना गया है।
भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन
आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
