तिरुमला मंदिर में वेंकटेश्वर के दर्शन पहुंचे गुकेश डी
विश्व शतरंज विजेता गुकेश डी कितने धार्मिक किस्म के शख्स हैं, ये तो हम उनका चेहरा देखकर ही जान सकते हैं, क्योंकि वे किसी भी मुकाबले में उतरते हैं तो माथे पर टीका लगाते हैं। वे हाल ही में अपने परिवार के साथ आंध्र प्रदेश…

विश्व शतरंज विजेता गुकेश डी कितने धार्मिक किस्म के शख्स हैं, ये तो हम उनका चेहरा देखकर ही जान सकते हैं, क्योंकि वे किसी भी मुकाबले में उतरते हैं तो माथे पर टीका लगाते हैं। वे हाल ही में अपने परिवार के साथ आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमाला मंदिर गए।

अपने करियर में बड़ी छलांग लगाने वाले और खेल की दुनिया प्रसिद्धि प्राप्त करने के बाद गुकेश डी के अंदर आध्यात्मिकता कुछ ज्यादा हो गई है। वे इसके महत्व को भी समझते हैं और इसी वजह से वे वेंकटेश्वर के पवित्र मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे और इससे उन्होंने अपने सिर और दाढ़ी को शेव कराया। बता दें कि हाल ही में गुकेश डी ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनकर सुर्खियां बटोरीं।
सिंगापुर में खिताबी मुकाबले में उन्होंने चीन के डिंग लिरेन को हराया। हाल ही में, गुकेश ने 10 अंक हासिल करने के बाद FIDE रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग नंबर 3 हासिल की, जिससे उनके अंकों की संख्या 2787 हो गई। अपनी इस मंदिर दर्शन के दौरान, 18 वर्षीय खिलाड़ी ने कड़ी मेहनत करने और विश्व शतरंज चैंपियनशिप में अपनी सफलता को आगे बढ़ाने के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, "मुझे कड़ी मेहनत करते रहना है।
https://www.instagram.com/reel/DHF2dKZsbSG/
2025 में कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट हैं, इसलिए मैं उस पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। मैं सभी प्रारूपों में सुधार करना चाहता हूं और उम्मीद है कि भगवान की कृपा से कुछ समय बाद अच्छी चीजें होंगी।" गुकेश डी हाल ही में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2025 में भी शामिल हुए थे, जहां उन्होंने अपना विश्व चैंपियनशिप को अपने माता-पिता रजनीकांत और पद्मकुमारी को समर्पित किया।
उन्होंने कहा था, "मुझे वाकई खुशी है कि मैं अपने माता-पिता के लिए ऐसा कर सका। वित्तीय पहलू से ज्यादा, मेरे पूरे करियर के दौरान, मुझे लगता है कि उन्होंने मुझे उन संघर्षों का एहसास नहीं होने दिया, जिनसे वे गुजर रहे थे, लेकिन वे बहुत सारे वित्तीय संघर्षों से गुजरे और मुझे याद है कि जब 2018, 2019 के आसपास की बात है, तो मैं छोटे टूर्नामेंट खेल रहा था, लेकिन वे विदेश भेजने की कोशिश कर रहे थे और कुछ लोगों की मदद से ये संभव हुआ।"
सम्बंधित ख़बरें
आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा
टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में
वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक
गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।
