तात्याना मारिया : विंबलडन अभ्यास टूर्नामेंट में 'क्वीन ऑफ क्वींस'
जर्मन क्वालीफायर तात्याना मारिया ने विंबलडन के अभ्यास टूर्नामेंट क्वींस क्लब में जीत दर्ज करके अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब जीतने के साथ खुद को ‘क्वीन ऑफ क्वींस’ साबित किया। Tatjana Maria (@tatjanamaria87) दो बच्चों की…

जर्मन क्वालीफायर तात्याना मारिया ने विंबलडन के अभ्यास टूर्नामेंट क्वींस क्लब में जीत दर्ज करके अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब जीतने के साथ खुद को ‘क्वीन ऑफ क्वींस’ साबित किया।

दो बच्चों की मां मारिया ने लंदन में ग्रास कोर्ट पर खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में आठवीं वरीयता प्राप्त अमांडा अनिसिमोवा को 6-3, 6-4 से हराकर अपना पहला डब्ल्यूटीए 500 खिताब जीता।
विश्व रैंकिंग में 86वें नंबर की खिलाड़ी मारिया ने अपनी बेटियों चार्लोट और सेसिलिया तथा अपने पति और कोच चार्ल्स एडौर्ड मारिया के सामने जीत हासिल की।
https://www.instagram.com/tatjanamaria87/p/DK7-qFiAsur/?hl=en
उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं एक अच्छा उदाहरण हूं कि मेरी उम्र में भी आप बड़ी ट्रॉफियां जीत सकते हैं। मुझे खुद पर बहुत गर्व है।’’ उन्होंने अपने चौथे डब्ल्यूटीए खिताब की राह में कैरोलिना मुचोवा, एलेना रयबाकिना और मैडिसन कीज़ सहित विश्व रैंकिंग में शीर्ष 20 में शामिल चार खिलाड़ियों को हराया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
