द इंडियन व्यू

ताइवान एथलेटिक्स ओपन में भारतीय खिलाड़ियों की दमदार शुरुआत, जीते चार स्वर्ण

नई दिल्ली : ताइवान एथलेटिक्स ओपन 2025 की शुरुआत भारतीय एथलीटों के शानदार प्रदर्शन के साथ हुई। पहले ही दिन भारत ने चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में पूनम ने भारत के लिए खाता खोला और 4:11.65 का…

Ragwendra P Singh
June 7, 2025
2 min read
ताइवान एथलेटिक्स ओपन में भारतीय खिलाड़ियों की दमदार शुरुआत, जीते चार स्वर्ण

नई दिल्ली : ताइवान एथलेटिक्स ओपन 2025 की शुरुआत भारतीय एथलीटों के शानदार प्रदर्शन के साथ हुई। पहले ही दिन भारत ने चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में पूनम ने भारत के लिए खाता खोला और 4:11.65 का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। पिछले महीने उन्होंने दक्षिण कोरिया के गुमी में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इसी स्पर्धा में 4:10.83 के समय के साथ रजत पदक हासिल किया था, जबकि 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक भी जीता था।

भारत को दूसरी सफलता पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में अब्दुल्ला अबूबकर ने दिलाई। उन्होंने तीसरी कोशिश में 16.21 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसके बाद भारत ने स्प्रिंट हर्डल्स की दोनों स्पर्धाओं में भी स्वर्ण पदक जीते। ज्योति याराजी ने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में 12.99 सेकंड के समय के साथ जीत दर्ज की। अंतिम बाधा तक वह दूसरे स्थान पर थीं, लेकिन आखिरी क्षणों में दमदार फिनिश के दम पर उन्होंने बाज़ी पलट दी।

तेजस शिर्से ने पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में 13.52 सेकंड का सीज़न बेस्ट समय दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

भारतीय पुरुष और महिला 4x100 मीटर रिले टीमें दिन में बाद में मैदान पर उतरेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।