द इंडियन व्यू

तकनीकी रूप से सशक्त हुए ताइक्वांडो रेफरी, सेमिनार में मिली नए नियमों की जानकारी

लखनऊ। रेफरीज़ को तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित नेशनल रेफरी/रिफ्रेशर सेमिनार का समापन रविवार को हुआ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम…

Ragwendra P Singh
June 16, 2025
2 min read
तकनीकी रूप से सशक्त हुए ताइक्वांडो रेफरी, सेमिनार में मिली नए नियमों की जानकारी

लखनऊ। रेफरीज़ को तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित नेशनल रेफरी/रिफ्रेशर सेमिनार का समापन रविवार को हुआ।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में आयोजित इस सेमिनार में यूपी के साथ अन्य प्रदेशों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया।

सेमिनार के दौरान इंटरनेशनल रेफरी नवीन चंद्रा ने प्रतिभागियों को ताइक्वांडो में आए नवीनतम तकनीकी बदलावों और प्रतियोगिता कराने के नियमों में हुए बदलाव के बारे में बारीकी से अवगत कराया।

कोर्स के समापन के दौरान उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के चेयरमैन डा. सैयद रफत जुबैर रिजवी, अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह शैलू, सचिव राजकुमार और कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मौजूद रहे। इन सभी ने इस बात पर बल दिया कि ताइक्वांडो में वैश्विक स्तर पर हो रहे बदलावों को ध्यान में रखते हुए इस तरह के सेमिनार बेहद आवश्यक हैं।

सचिव राजकुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों के कुल 121 रेफरी व रिफ्रेशर शामिल हुए, जिन्होंने कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा किया। परिणामों की घोषणा शीघ्र की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इन प्रशिक्षित रेफरी की सेवाएं प्रदेश में होने वाली आगामी ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में ली जाएंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।