डेकाथलन में तेजस्विन शंकर का दमदार प्रदर्शन, पांच स्पर्धाओं के बाद दूसरे स्थान पर
तेजस्विन शंकर ने ऊंची कूद में 2 . 15 मीटर की कूद लगाकर 944 अंक हासिल किये और राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की डेकाथलन स्पर्धा में कनाडा के डेमियन वार्नर के बाद दूसरे स्थान पर हैं। पांच प्रतिस्पर्धाओं के बाद वार्नर 4353…

तेजस्विन शंकर ने ऊंची कूद में 2 . 15 मीटर की कूद लगाकर 944 अंक हासिल किये और राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की डेकाथलन स्पर्धा में कनाडा के डेमियन वार्नर के बाद दूसरे स्थान पर हैं। पांच प्रतिस्पर्धाओं के बाद वार्नर 4353 अंक लेकर शीर्ष पर हैं जबकि तेजस्विन के 4339 अंक हैं।
इंग्लैंड के सैमी बॉल 4249 अंक लेकर तेजस्विन से 90 अंक पीछे हैं। तेजस्विन ने ऊंची कूद में 944 और लंबी कूद (7.82 मीटर) में 1015 अंक बनाये। उन्होंने सौ मीटर में 10 . 96 सेकंड का समय निकालकर 870 अंक हासिल किये। शॉटपुट में उन्होंने 13 . 09 मीटर का ही थ्रो फेंका और सिर्फ 673 अंक बना सके।

400 मीटर में 49 . 51 सेकंड का समय निकालकर वह पांचवें स्थान पर रहे और उन्हें 837 अंक मिले। अब शुक्रवार को वह पोल वॉल्ट और भालाफेंक में उतरेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
