डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले लियोन बोले, 'महान' बनने की राह पर ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लियोन का कहना है कि आस्ट्रेलिया की महानतम टीमों में शामिल होने के लिये लगातार दूसरी बार आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप खिताब जीतना अहम कदम होगा। लियोन उस आस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं जो…

ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लियोन का कहना है कि आस्ट्रेलिया की महानतम टीमों में शामिल होने के लिये लगातार दूसरी बार आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप खिताब जीतना अहम कदम होगा। लियोन उस आस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं जो बुधवार से लॉडर्स पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023 . 25 चक्र का फाइनल खेलेगी।

आस्ट्रेलिया ने 2003 में भारत को 209 रन से हराकर खिताब जीता था। लियोन ने कहा ,‘‘हमने पिछले दो साल में शानदार प्रदर्शन किया है जिस पर हमे गर्व है। हम आस्ट्रेलिया की महान टीम बनने की राह पर हैं लेकिन अभी वहां तक पहुंचे नहीं है। यह मैच उस मंजिल तक के सफर में अहम कदम होगा।’’
आस्ट्रेलिया 2023 . 25 डब्ल्यूटीसी चक्र में दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर रहा था। लियोन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 18 मैचों में 56 विकेट लिये हैं और उन्हें उम्मीद है कि यह मुकाबला रोमांचक होगा।
उन्होंने कहा ,‘‘ हम पहले भी फाइनल खेल चुके हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका पहली बार खेल रहा है। उन्होंने पिछले दो साल में शानदार प्रदर्शन किया और शीर्ष पर रहने के दावेदार थे। उनसे कड़ी चुनौती मिलेगी लेकिन हम भी अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।’’
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
