द इंडियन व्यू

ठाणे: भिवंडी में भीषण आग, 6-7 दुकानें जलकर राख

ठाणे। ठाणे में भिवंडी के खांडुपड़ा इलाके में सुबह फर्नीचर के गोदाम, होटल, शादी में इस्तेमाल होने वाली लकड़ियों, भंगार के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक,…

Ragwendra P Singh
January 12, 2025
2 min read
ठाणे: भिवंडी में भीषण आग, 6-7 दुकानें जलकर राख

ठाणे। ठाणे में भिवंडी के खांडुपड़ा इलाके में सुबह फर्नीचर के गोदाम, होटल, शादी में इस्तेमाल होने वाली लकड़ियों, भंगार के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, भिवंडी कस्बे के खांडूपड़ा इलाके में भंगार के गोदाम से आग शुरू हुई। आग इतनी ज्यादा विकराल हो गई कि उसने अपनी चपेट में तकरीबन 6 से 7 दुकानों को ले लिया। ये दुकानें आग में जलकर राख हो गईं। आग सुबह करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच में लगी थी।

आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल घटनास्थल पर शांति नगर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस इलाके में तीन से चार मैरिज हाल हैं। जब इन मैरिज हॉल पर बारात आती है तो लोग आतिशबाजी करते हैं। आतिशबाजी करना मना है, इसके बावजूद भी लोग नहीं मानते। आतिशबाजी करके लोग तो चले जाते हैं, लेकिन उसका खामियाजा मैरिज हॉल के आसपास के कारोबारियों को भुगतना पड़ता है।

गौरतलब है कि लगभग दो साल पहले अंसारी मैरिज हॉल में भीषण आग लगी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां से इस तरह के मैरिज हॉल को हटाया जाए, जिससे रोज आए दिन यहां पर आग लगने का खतरा बना हुआ रहता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ, सहकारिता मॉडल से युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगार

मुंबई ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता आधारित मोबिलिटी मॉडल को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र में ‘भारत…

महाराष्ट्र में महंगा होगा दूध, दही-पनीर के भी बढ़ेंगे दाम; कब से लागू होंगी नई कीमतें?

मुंबई ( इंडियन व्यू टीम) : महाराष्ट्र में गाय और भैंस दोनों के दूध की कीमत बढ़ने जा रही है। यहां दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी होने जा रही है। नई कीमतें मंगलवार, 11 अगस्त से लागू होंगी। दूध के साथ…

गृह मंत्री अमित शाह ने अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से किया सम्मानित

पुणे ( इंडियन व्यू टीम) : महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन 29 अगस्त से

मुंबई : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का बहुप्रतीक्षित सीज़न-12 शुक्रवार, 29 अगस्त से शुरू होगा। ग्यारह रोमांचक और सफल सीज़नों के बाद अब लीग अपने 12वें अध्याय की ओर बढ़ रही है, जो दर्शकों के लिए एक बार फिर से जबरदस्त रोमांच…