टीम मैनेजमेंट ने लिविंगस्टोन की नहीं सुनी, कोच ने कहा ‘जो होगा, हो जाएगा
लंबे समय से इंग्लैंड टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने हेड कोच ब्रेंडन मैक्कलम और मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इंग्लैंड के टीम मैनेजमेंट पर अपमान करने और सही संवाद ना करने का…

लंबे समय से इंग्लैंड टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने हेड कोच ब्रेंडन मैक्कलम और मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इंग्लैंड के टीम मैनेजमेंट पर अपमान करने और सही संवाद ना करने का आरोप लगाया है।
लिविंगस्टोन ने कहा कि एक बार जब वह अपनी बल्लेबाजी पर कुछ काम करने और सुधार के लिए मैक्कलम के पास पहुंचे तो उन्होंने कथित तौर पर कहा कि इतनी चिंता क्यों करते हो। चिल करो। जो होगा, अपने आप हो जाएगा।
पिछले साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले लिविंगस्टोन ने दावा किया है कि उन्हें राष्ट्रीय टीम से ड्रॉप किए जाने के बाद टीम मैनेजमेंट से कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा गया।

आईपीएल 2026 के लिए भारत आने से पहले एक बातचीत में लिविंगस्टोन ने कहा कि उन्हें इस साल टी20 विश्व कप में खुद के नहीं होने का कोई मलाल नहीं है। लिविंगस्टोन आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का अहम हिस्सा हैं और फ्रेंचाइजी ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में रीटने किया है।
2021 से 2025 के बीच लगातार 5 आईसीसी टूर्नामेंट में इंग्लैंड के स्क्वाड का हिस्सा रहे लिविंगस्टोन ने इस बार के टी20 विश्व कप को लेकर कहा, ‘मैंने इसे बिल्कुल भी मिस नहीं किया। ईमानदारी से कहूं तो मेरे अंदर से कहीं से भी और तनिक सी भी ये आवाज नहीं आ रही थी कि काश मैं भी इसमें खेल रहा होता।’
लिविंगस्टोन ने खुलासा किया कि पिछले साल मई में जब उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ होमसीरीज से ड्रॉप किए जाने से पहले उन्हें मैक्कलम से फोन आया था। बातचीत बहुत छोटी रही। एक मिनट तक भी नहीं चली।
उन्होंने बताया, 'मैंने पूछा क्यों (ड्रॉप किया गया)? उन्होंने कहा कि वे किसी अन्य को आजमाना चाहते हैं। वह बाज थे। राइट (तत्कालीन चयनकर्ता ल्यूक लाइट) ने मुझसे संपर्क ही नहीं किया और ब्रूकी (कप्तान हैरी ब्रूक) ने मुझे टेक्स्ट किया था।'
लिविंगस्टोन ने दावा किया कि मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने भी तब उनसे कोई बात नहीं की। ऑलराउंडर ने कहा, ‘उन्होंने (रॉब की) कहा कि मैं तुमसे गर्मियों में बात करूंगा।
मैंने एक दिन उन्हें फोन मिलाया तो उन्होंने कहा कि वह अभी टेस्ट कैंप में बिजी हैं। उसके बाद सितंबर के आखिर तक मुझे उनसे बातचीत का इंतजार ही रहा।’
लिविंगस्टोन ने आगे कहा, 'मेरे लिए वह आंखें खोलने वाला अनुभव रहा कि अगर आप टीम में हैं तो हैं, अगर आप टीम में नहीं हैं तो कोई भी आपकी परवाह नहीं करता।'
लिविंगस्टोन ने 2025 का एक वाकया बताया जब वह बल्ले से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और कोच ब्रेंडन मैक्कलम की मदद मांगी थी। उनका दावा है कि कोच ने मदद करने के बजाय ये कहा कि बहुत ज्यादा फिक्र मत किया करो।
लिविंगस्टोन ने कहा, 'मैं मदद मांग रहा था और मुझे ये मिला कि मुझे कहा गया कि मैं बहुत ज्यादा सोचता हूं, मुझे चिल करने की जरूरत है और हर चीज अपने आप हो जाएगा।'
सम्बंधित ख़बरें
सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।
मानवता के आगे पीछे छूटा रिकॉर्ड, बेग्स और डी ओलिवेरा को फेयर प्ले पुरस्कार
बोस्टन मैराथन के धावक आरोन बेग्स और रॉबसन डी ओलिवेरा को अंतरराष्ट्रीय फेयर प्ले पुरस्कार के लिए चुना गया है।
भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन
आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
