द इंडियन व्यू

टीम इंडिया में युवा जोश का स्वागत: गंभीर ने इंग्लैंड दौरे से पहले भरी हुंकार

भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने नए स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रॉक्स का टीम में स्वागत किया। इसके अलावा उन्होंने रेड बॉल सेटअप में पहली बार नजर आ रहे बल्लेबाज साई सुदर्शन और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का भी वेलकम…

Ragwendra P Singh
June 12, 2025
2 min read
टीम इंडिया में युवा जोश का स्वागत: गंभीर ने इंग्लैंड दौरे से पहले भरी हुंकार

भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने नए स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रॉक्स का टीम में स्वागत किया। इसके अलावा उन्होंने रेड बॉल सेटअप में पहली बार नजर आ रहे बल्लेबाज साई सुदर्शन और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का भी वेलकम किया।

साभार : गूगल

हेड कोच ने करुण नायर की भी तारीफ की, जो सात साल के बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने शुभमन गिल और ऋषभ पंत को बधाई दी, जो कप्तान और उपकप्तान की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। हालांकि, वे इंग्लैंड के दौरे पर रोहित शर्मा जैसे कप्तान, विराट कोहली जैसे बल्लेबाज और आर अश्विन जैसे स्पिनर को मिस कर रहे हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पूरा सपोर्टिंग स्टाफ और सभी खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं और जो खिलाड़ी इंडिया ए के लिए खेल रहे थे, वह भी टीम का अब हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में गौतम गंभीर ने टीम हडल में बीसीसीआई के वीडियो में कहा, "मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि इस दौरे को देखने के दो तरीके हैं।

https://twitter.com/BCCI/status/1933011381231759586

एक, 'हम अपने तीन सबसे अनुभवी खिलाड़ियों के बिना हैं', दूसरा, 'हमें देश के लिए कुछ खास करने का यह शानदार अवसर मिला है।' जब मैं इस ग्रुप को देखता हूं, तो मुझे कुछ खास करने की भूख, जुनून और प्रतिबद्धता दिखाई देती है।"

उन्होंने आगे कहा, "हम त्याग करते हैं, अगर हम अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आते हैं, अगर हम लड़ना शुरू करते हैं, हर दिन नहीं, बल्कि हर सत्र, हर घंटे और हर गेंद पर, मुझे लगता है कि हम एक यादगार दौरा कर सकते हैं।

इसलिए, सुनिश्चित करें कि हम आज से ही इसकी शुरुआत करें।" जिन तीन एक्सपीरियंस खिलाड़ियों का जिक्र किया है। उनमें आर अश्विन, रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम है। अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान, रोहित और विराट ने इस दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।