टिम साउदी के साथ काम कर अपने खेल को और बेहतर करूंगा : वैभव अरोड़ा
कोलकाता : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा अपने खेल को और बेहतर बनाने पर फोकस कर रहे हैं। अंबाला के इस 28 वर्षीय गेंदबाज ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 32 मैचों…

कोलकाता : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा अपने खेल को और बेहतर बनाने पर फोकस कर रहे हैं। अंबाला के इस 28 वर्षीय गेंदबाज ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 32 मैचों में 36 विकेट हासिल किए हैं और 2024 में टीम को खिताब दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।
अरोड़ा ने बताया कि टीम का तैयारी शिविर काफी सकारात्मक रहा है और खिलाड़ी अभ्यास मैचों के साथ-साथ नेट्स में अपनी विविधताओं पर काम कर रहे हैं। उन्होंने एक आधिकारिक बयान में कहा, “तैयारी अच्छी चल रही है। एक तेज गेंदबाज के तौर पर हमेशा यही कोशिश रहती है कि अपने कौशल को निखारें और मैच में उसे सही तरीके से लागू करें।”
अरोड़ा ने कहा, “टिम साउदी एक दिग्गज खिलाड़ी हैं। 2023 में हम साथ खेल चुके हैं और मैंने उनसे काफी कुछ सीखा था। अब कोच के रूप में उनके साथ ज्यादा समय मिलेगा, जिससे मैं अपने खेल को और बेहतर बना सकूंगा।” अपनी गेंदबाजी पर बात करते हुए अरोड़ा ने कहा कि ईडन गार्डन्स में नई गेंद ज्यादा देर तक स्विंग नहीं करती, इसलिए गेंदबाजों के लिए विविधता बहुत जरूरी हो जाती है। उन्होंने कहा कि वह यॉर्कर, स्लोअर बॉल और हार्ड लेंथ जैसी गेंदों पर खास ध्यान दे रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा, “टी-20 क्रिकेट में सही गति और नियंत्रण बेहद जरूरी है। बल्लेबाजों के खिलाफ सही गेंद का चुनाव और मैदान के आयामों का इस्तेमाल करना अहम होता है।” आगामी सीजन को लेकर अरोड़ा ने कहा कि टीम का पूरा ध्यान अगले प्रशिक्षण शिविर और मैचों के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह तैयार रहने पर है।
इस सीजन में टीम के गेंदबाजी कोच बने पूर्व न्यूज़ीलैंड कप्तान टिम साउदी के साथ काम करने को लेकर अरोड़ा काफी उत्साहित हैं। साउदी के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 700 से अधिक विकेट दर्ज हैं और वह 2021 से 2023 तक केकेआर का हिस्सा भी रह चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।
मानवता के आगे पीछे छूटा रिकॉर्ड, बेग्स और डी ओलिवेरा को फेयर प्ले पुरस्कार
बोस्टन मैराथन के धावक आरोन बेग्स और रॉबसन डी ओलिवेरा को अंतरराष्ट्रीय फेयर प्ले पुरस्कार के लिए चुना गया है।
भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन
आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
