द इंडियन व्यू

जलगांव रेल हादसा: अजित पवार ने कहा, महाराष्ट्र सरकार घायलों के इलाज का खर्च वहन करेगी

पुणे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार को पुणे के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जलगांव में हुई घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह घटना सिर्फ और सिर्फ अफवाहों के कारण हुई। राज्य सरकार…

Ragwendra P Singh
January 23, 2025
2 min read
जलगांव रेल हादसा: अजित पवार ने कहा, महाराष्ट्र सरकार घायलों के इलाज का खर्च वहन करेगी

पुणे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार को पुणे के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जलगांव में हुई घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह घटना सिर्फ और सिर्फ अफवाहों के कारण हुई। राज्य सरकार घायलों के इलाज का खर्च वहन करेगी।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार को पुणे के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जलगांव हादसे को लेकर कहा कि घटना के बाद सरकार ने तुरंत कार्रवाई की। जलगांव में रेल हादसा होने के बाद स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य किया। यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हमने इस घटना की जानकारी ली। पता चला है कि लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में चाय विक्रेताओं ने आग लगने की सूचना दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हंगामा देखकर पड़ोसी कोच में भी भारी हंगामा हो गया। इस दौरान ट्रेन को आपातकालीन चेन खींचकर रोक दिया गया। इसी बीच कुछ यात्री अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से नीचे कूद गए। यात्री बगल की पटरी पर आ रही एक अन्य एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे कई लोग हताहत और घायल हो गए।

अजित पवार ने कहा कि इस घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। उनमें से 10 की पहचान कर ली गई है। तीन लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। यह घटना महज अफवाहों के कारण हुई है। सरकार घायलों के इलाज का खर्च वहन करेगी। उत्तर प्रदेश के निवासी उदल कुमार (30) अपने रिश्तेदार विजय कुमार के साथ पहली बार मुंबई आए थे। दोनों जनरल टिकट लेकर यात्रा कर रहे थे। इस हादसे में उदल कुमार और विजय कुमार भी घायल हो गए।

बता दें कि बुधवार शाम को महाराष्ट्र के जलगांव में लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की अफवाह के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी। जिसके बाद कई यात्री ट्रेन से कूद गए और दूसरी आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। जलगांव के कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा प्रस्तुत महाराष्ट्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना बुधवार को लगभग 5:05 बजे हुई। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, कुल 13 लोगों की मौत हुई है और 10 घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में चार नेपाली नागरिक शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ, सहकारिता मॉडल से युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगार

मुंबई ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता आधारित मोबिलिटी मॉडल को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र में ‘भारत…

महाराष्ट्र में महंगा होगा दूध, दही-पनीर के भी बढ़ेंगे दाम; कब से लागू होंगी नई कीमतें?

मुंबई ( इंडियन व्यू टीम) : महाराष्ट्र में गाय और भैंस दोनों के दूध की कीमत बढ़ने जा रही है। यहां दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी होने जा रही है। नई कीमतें मंगलवार, 11 अगस्त से लागू होंगी। दूध के साथ…

गृह मंत्री अमित शाह ने अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से किया सम्मानित

पुणे ( इंडियन व्यू टीम) : महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन 29 अगस्त से

मुंबई : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का बहुप्रतीक्षित सीज़न-12 शुक्रवार, 29 अगस्त से शुरू होगा। ग्यारह रोमांचक और सफल सीज़नों के बाद अब लीग अपने 12वें अध्याय की ओर बढ़ रही है, जो दर्शकों के लिए एक बार फिर से जबरदस्त रोमांच…